खनिज विकास निगम के अध्यक्ष देवांगन ने किया शहरी सी-मार्ट का शुभारम्भ

धमतरी : मुख्य अतिथि सहित मौजूद अतिथियों ने भी सी-मार्ट के उत्पाद खरीदकर किया प्रोत्साहितकुटीर उद्योग एवं महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा उन्हें स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सी-मार्ट की स्थापना की गई है। इसी क्रम में स्थानीय सिहावा चौक के समीप धन्वंतरि हाल में शहरी सी-मार्ट की स्थापना की गई है। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन ने अपने धमतरी प्रवास के दौरान आज दोपहर को शहरी सी-मार्ट का शुभारम्भ फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर विक्रय के लिए रखे गए उत्पादों का अवलोकन किया तथा समूह की महिलाओं की हौसला-अफजाई करते हुए कतिपय उत्पाद भी खरीदे। मुख्य अतिथि के साथ आए अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सी-मार्ट से विभिन्न प्रकार के सामान क्रय किए।
श्री देवांगन ने समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा कि उनके आर्थिक स्वावलम्बन और सामाजिक उत्थान को दृष्टिगत करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में सी-मार्ट का कॉन्सेप्ट लाया है। इसके जरिए महिलाएं अपना बेहतर भविष्य गढ़ने की दिशा में अग्रसर हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि राज्य शासन की विभिन्न विभागों के योजनाओं तहत संचालित महिला स्वसहायता समूह, शिल्पियों, बुनकरों, दस्तकारों, कुम्भकारों अथवा अन्य कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों का उचित मूल्य सुनिश्चित करने तथा इसकी व्यवसायिक ढंग से विपणन करने के उद्देश्य से सी-मार्ट की स्थापना की गई है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा, जिला पंचायत की सी.ई.ओ. श्रीमती प्रियंका महोबिया, महापौर श्री विजय देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, उपाध्यक्ष श्री नीशु चंद्राकर सहित सदस्यगण, वरिष्ठ नागरिक श्री शरद लोहाना, मोहन लालवानी आदि मौजूद रहे।
इसके नोडल अधिकारी एवं महाप्रबंधक उद्योग श्री एसपी गोस्वामी ने बताया कि इसके तात्कालिक संचालन के लिए आश्रय महिला स्व सहायता समूह रत्नाबांधा का चयन किया गया है। राज्य शासन से मिले निर्देशों के अनुरूप सी मार्ट की गतिविधियों को आवश्यक सहयोग एवं उत्पादक समूहों की सहायता के लिए परियोजना अनुसरण समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वर्तमान में सी मार्ट में जिले के स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद जैसे मसाले, पापड़, अचार, अगरबत्ती, फिनाइल, झाडू, हैण्डवॉश इत्यादि का विक्रय किया जाएगा। साथ ही स्वरोजगार योजना के तहत लाभान्वित उद्यमियों के उत्पाद जैसे ग्लूकोज, एनर्जी ड्रिंक, चावल, फुटवियर इत्यादि के भी विपणन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। खादी ग्रामोद्योग और हथकरघा के उत्पाद जैसे फाइल कवर, हैण्डलूम के कपड़े, बांस कला के उत्पादों के साथ माटीकला के उत्पदों के विक्रय की भी व्यवस्था की गई है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लाल ईको स्पोर्ट्स कार वाला शख्स गिरफ्तार! दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार, तीसरी कार की भी हुई एंट्री     |     मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…     |     ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update     |     स्कूलों के पास पंजाब पुलिस का Action! की सख्त कार्रवाई     |     बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…     |     फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी     |     पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी     |     पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम     |     Punjab के पंच- सरपंचों के लिए पहली बार बड़े आदेश लागू, सरकारी कर्मचारियों जैसे अब….     |     पंजाब के ये जिले सबसे आगे, अभी भी नहीं सुधरे हालात, पराली जलाने का आंकड़ा करेगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें