नियमित रूप से यूं करें सूर्य देव को प्रणाम, सोने की तरह चमक जाएगा भाग्य

Surya Dev: व्यक्ति की कुंडली में मजबूत सूर्य व्यक्ति को हर काम में सफलता दिलाता है. ऐसे में नियमित रूप से सूर्य देव के इन मंत्रों का जाप आपको यश की प्राप्ति करवा सकता है. साथ ही, भाग्योदय कराने में मददगार साबित हो सकता है.

Surya Mantra: हिंदू धर्म में सूर्य देव एकमात्र ऐसे देवता हैं, जो रोजाना भक्तों को साक्षात दर्शन देते हैं. सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है. यश, वैभव मिलता है और हर कार्य में सफलता पाता है. ग्रंथों में नियमित रूप से सूर्य देव की पूजा का विधान बताया गया है. मान्यता है कि नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करने और मंत्रों का उच्चारण करने से व्यक्ति के भाग्य का उदय होता है. और व्यक्ति बहुत आगे तरक्की करता है.

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार जीवन में सफलता पाने के लिए और सूर्य देव का आशीर्वाद पाने के लिए व्यक्ति को नियमित रूप से सूर्य देव की मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए. आइए जानते हैं सूर्य देव के मंत्रों के बारे में जिनके नियमित उच्चारण से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और सुख-सौभाग्य की वृद्धि होने की संभावना बढ़ जाती है.

सूर्य देव के मंत्रों का जाप

1. सूर्य नमस्कार मंत्र

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत होने के बाद सूर्य देव को विधि-विधान से जल अर्पित करें और सूर्यदेव को नमस्कार करते हुए इस मंत्र का उच्चारण करें.

ॐ मित्राय नमः।ॐ रवये नमः।ॐ सूर्याय नमः।ॐ भानवे नमः।ॐ खगाय नमः।ॐ पूष्णे नमः।ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।ॐ मरीचये नमः।ॐ आदित्याय नमः।ॐ सवित्रे नमः।ॐ अर्काय नमः।ॐ भास्कराय नमः।

2. सूर्य प्रार्थना मंत्र

ग्रहाणामादिरादित्यो लोक लक्षण कारक:। विषम स्थान संभूतां पीड़ां दहतु मे रवि।।

3. सूर्य देव का वैदिक मंत्र

ऊँ आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यण्च । हिरण्य़येन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन ।।

4. सूर्य गायत्री मंत्र

ॐ आदित्याय विदमहे प्रभाकराय धीमहितन्न: सूर्य प्रचोदयात् ।।

5. सूर्य तांत्रोक्त मंत्र

ॐ घृणि: सूर्यादित्योम, ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री, ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:, ऊँ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:।।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. )

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लाल ईको स्पोर्ट्स कार वाला शख्स गिरफ्तार! दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार, तीसरी कार की भी हुई एंट्री     |     मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…     |     ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update     |     स्कूलों के पास पंजाब पुलिस का Action! की सख्त कार्रवाई     |     बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…     |     फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी     |     पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी     |     पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम     |     Punjab के पंच- सरपंचों के लिए पहली बार बड़े आदेश लागू, सरकारी कर्मचारियों जैसे अब….     |     पंजाब के ये जिले सबसे आगे, अभी भी नहीं सुधरे हालात, पराली जलाने का आंकड़ा करेगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें