एक पैग ज्यादा शराब मांगने पर कर दी हत्या

इंदौर. मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने जंगल सिंह हत्याकांड का एक साल बाद पर्दाफाश किया है. उसकी हत्या दो दोस्तों ने की थी. शराब पार्टी के दौरान मृतक एक पैग ज्यादा शराब मांग रहा था. इस वजह से दोनों आरोपी भड़क गए थे और उन्होंने नशे में दोस्त को मौत के घाट उतार दिया था. मृतक का कंकाल हत्या के 15 दिन बाद ही जंगल में मिल गया था, लेकिन उसकी पहचान अब उजागर हुई. पहचान मिलने के बाद आरोपी गिरफ्तार किए गए. आरोपी सबूत छुपाने के लिए मृतक का आधार कार्ड भी साथ ले गए थे.
जानकारी के मुताबिक, लगभग एक साल पहले बेटमा थाना अंतर्गत सिंधीपुरा गांव के एक खेत में एक कंकाल मिला था. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी. इस दौरान पता चला था कि कंकाल जंगल सिंह भूरिया का है. पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि जंगल सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ भंगार खरीदने बेचने का काम करता था. आखिरी बार मृतक को गेंदालाल और जगदीश वसुनिया के साथ देखा गया था. इसके बाद पुलिस ने गेंदालाल और जगदीश के घर दबिश दी तो वह घर से गायब थे.
1 साल से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन वे लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे. पुलिस को हाल ही में जानकारी मिली की दोनों आरोपी अलग-अलग जगहों पर अपने ससुराल में एक साल से छिपे हैं. पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक,आरोपियों ने बताया कि वे सभी एक साल पहले सिंधीपुरा में हरि सिंह के खेत पर पार्टी मनाने गए थे. वहां विवाद हो गया. आरोप है कि मृतक अधिक शराब मांग रहा था.
आरोपियों ने पुलिस को बताया, मृतक कह रहा था कि उसने शराब खरीदने के लिए ज्यादा पैसे मिलाए हैं, इसलिए उसे शराब का एक पैग ज्यादा चाहिए. इसी बात पर विवाद बढ़ गया और  विवाद के चलते आरोपियों ने जंगल सिंह पर हमला बोल दिया. चोट लगने की वजह से वह बेहोश होकर नीचे गिर गया और फिर उठा नहीं. उसकी मौत हो गई. आरोपी उसे मृत छोड़कर वहां से भाग गए. चूंकि जंगल होने की वजह से यहां अधिक लोगो का आना-जाना नहीं था. इसलिए आरोपियों ने शव की पहचान छुपाने के लिए उसकी जेब में रखे दस्तावेज और सामान भी निकल लिए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लाल ईको स्पोर्ट्स कार वाला शख्स गिरफ्तार! दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार, तीसरी कार की भी हुई एंट्री     |     मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…     |     ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update     |     स्कूलों के पास पंजाब पुलिस का Action! की सख्त कार्रवाई     |     बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…     |     फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी     |     पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी     |     पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम     |     Punjab के पंच- सरपंचों के लिए पहली बार बड़े आदेश लागू, सरकारी कर्मचारियों जैसे अब….     |     पंजाब के ये जिले सबसे आगे, अभी भी नहीं सुधरे हालात, पराली जलाने का आंकड़ा करेगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें