कांग्रेस नेता का हार्दिक पटेल पर पलटवार, कहा- पार्टी का प्रदेश कार्यकारी प्रमुख बनाया

अहमदाबाद | गुजरात कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अमित चावडा ने हार्दिक पटेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी ने उनकी आयु और अनुभव से कहीं ज्यादा बड़ी प्रदेश कार्यकारी प्रमुख की जिम्मेदारी उन्हें दी थी| बता दें कि हार्दिक पटेल ने आज खोडलधाम ट्रस्ट के प्रमुख नरेश पटेल के साथ बैठक की थी| जिसके बाद मीडिया से बातचीत में हार्दिक पटेल ने कहा कि कांग्रेस को हमने बहुत कुछ दिया है, लेकिन पार्टी से उन्होंने कुछ नहीं लिया| हार्दिक पटेल के बयान पर अमित चावडा ने पलटवार किया| अमित चावडा ने कहा कि हार्दिक पटेल हमारे साथी हैं और कांग्रेस ने उन्हें गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी प्रमुख की जिम्मेदारी दी है| कांग्रेस की चिंतन शिविर में गिने चुने नेताओं को आमंत्रित किया गया और इसमें सभी को शामिल होना चाहिए| लेकिन हार्दिक पटेल ने चिंतन शिविर में भाग नहीं लिया| उन्होंने कहा कि छोटी आयु में समाज के आंदोलन में नेतृत्व करने का अवसर मिला और समाज ने हार्दिक पटेल को बड़ा बनाया है| कांग्रेस ने कम उम्र और अनुभव से भी बड़ी जिम्मेदारी दी और उन्हें प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी प्रमुख बनाया है| कांग्रेस में वर्षों से काम कर रहे नेता और कार्यकर्ताओं से कहीं अधिक महत्व और जिम्मेदारी हार्दिक पटेल को मिली है और इसका हार्दिक पटेल को वहन करना चाहिए| बार बार कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करना उचित नहीं है| जिम्मेदार पद बैठे नेता को गैरजिम्मेदाराना बयान देने से बचना चाहिए| अगर कोई छोटी-बड़ी समस्या है तो उस पर पार्टी फोरम में चर्चा करनी चाहिए| गुजरात प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी प्रमुख होने के नाते हार्दिक पटेल को पार्टी की विचारधारा को मजबूत काम करना चाहिए| ना कि छोटा-मोटा सम्मान नहीं मिलने पर उसे बड़ा मुद्दा बनाना चाहिए|

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लाल ईको स्पोर्ट्स कार वाला शख्स गिरफ्तार! दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार, तीसरी कार की भी हुई एंट्री     |     मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…     |     ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update     |     स्कूलों के पास पंजाब पुलिस का Action! की सख्त कार्रवाई     |     बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…     |     फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी     |     पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी     |     पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम     |     Punjab के पंच- सरपंचों के लिए पहली बार बड़े आदेश लागू, सरकारी कर्मचारियों जैसे अब….     |     पंजाब के ये जिले सबसे आगे, अभी भी नहीं सुधरे हालात, पराली जलाने का आंकड़ा करेगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें