मप्र के तापमान में 16 मई से गिरावट का अनुमान

भोपाल । मध्यप्रदेश में पिछले तीन दिनों से तापमान में बढ़त लगातार जारी है। आगामी 16 मई को एक पाश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिसके बाद तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और लू की स्थिति से राहत मिल सकती है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नौगांव के बाद खजुराहो में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद दमोह 45.8 तो सागर में 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्तमान में तीखी गर्मी के बीच प्रदेश के सात जिलों में लू की स्थिति रही वहीं तीन में तीव्र लू चली। प्रदेश में सबसे गर्म नौगांव रहा, जहां गर्म हवाओं ने पारे को 48.0 डिग्री तक उछाल दिया । मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों में गर्म हवाएं इसी तरह आती रहेंगी और तापमान इसी स्तर के आसपास बना रहेगा और लू और तीव्र लू की स्थिति रहेगी। प्रदेश के नौगांव, राजगढ़, खजुराहो में तीव्र लू चली वहीं शाजापुर, गुना, सागर, दमोह, भोपाल, सतना, ग्वालियर, खरगौन और खंडवा में लू की स्थिति रही। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि, मई के महीने में सूर्य की किरणों सीधी पड़ती हैं। वर्तमान में प्रदेश में हवाएं पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, इस बीच हम देख सकते हैं कि राजस्थान और पाकिस्तान बहुत गर्म हो रहे हैं। पाकिस्तान के जकोबाबाद में तो तापमान 50 डिग्री पर पहुंच चुका है। इसके असर से राजस्थान और प्रदेश तप रहे हैं। इसी तरह प्रदेश के अंदर भी देखें तो नौगांव और खजुराहो पथरीले इलाके हैं, वहां की भौगोलिक स्थिति है, समुद्र तल से ऊंचाई है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लाल ईको स्पोर्ट्स कार वाला शख्स गिरफ्तार! दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार, तीसरी कार की भी हुई एंट्री     |     मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…     |     ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update     |     स्कूलों के पास पंजाब पुलिस का Action! की सख्त कार्रवाई     |     बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…     |     फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी     |     पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी     |     पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम     |     Punjab के पंच- सरपंचों के लिए पहली बार बड़े आदेश लागू, सरकारी कर्मचारियों जैसे अब….     |     पंजाब के ये जिले सबसे आगे, अभी भी नहीं सुधरे हालात, पराली जलाने का आंकड़ा करेगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें