12 वर्ष की बच्ची को सोते समय घर से उठाकर ले गए दरिंदे बिहार By Nayan Datt On May 13, 2022 वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पड़ोसियों ने मिलकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। वे सो रही नाबालिग लड़की को घर से उठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।घटना का पता चलने के बाद परिवार के लोग सन्न रह गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। वारदात के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है।जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय लड़की घर में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक और उसका एक रिश्तेदार आधी रात को उसके घर में घुस गया। दोनों बच्ची को उठाकर ले गए। स्वजनों को इसका पता नहीं चल सका। लड़की को उठाकर बाहर ले जाने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद लड़की डरी सहमी है। Share