भीलवाड़ा के बाद हनुमानगढ़ में हुआ सांप्रदायिक तनाव

हनुमानगढ़   राजस्थान में सांप्रदायिक तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। भीलवाड़ा के बाद अब हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे में बुधवार देर रात दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक समुदाय के लोगों ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भादरा, नोहर और रावतसर में आगामी आदेश तक इंटरनेट बंद कर दिया और दोनों समुदाय के लोगों को हिरासत में लिया है।

35 गिरफ्तार, लाठीचार्ज करके खुलवाया जाम

लगातार तीसरे दिन राजस्थान में सांप्रदायिक हिंसा फैली है। पहले भरतपुर, फिर भीलवाड़ा और अब हनुमानगढ़ जिले में हिंसा हुई। विहिप नेता सतवीर सहारण के घायल होने का समाचार सुनते ही रात को ही हिंदू संगठनों ने सड़क पर जाम लगा दिया और समुदाय विशेष के व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। देर रात पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम खुलवा दिया। हनुमानगढ़ SP अजय सिंह के मुताबिक सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने के आरोप में 35 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

इस कारण हुआ विवाद

नोहर के अरड़की स्टैंड पर बाबा रामदेव का छोटा मंदिर बना हुआ है। जहां लोग पूजा करने जाते हैं। बुधवार को दशमी के दिन मंदिर में हिंदू महिलाएं, युवतियां और पुरुष पूजा के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी की। इस पर रात करीब 8 बजे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। छेड़खानी का विरोध कर रहे विहिप नेता सतवीर सहारण पर लाठियों और डंडों से हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें नोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से हनुमानगढ़ जिला अस्पताल और फिर बीकानेर रेफर किया गया।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, IG बीकानेर ओमप्रकाश, SP हनुमानगढ़ अजयसिंह और जिला कलेक्टर नथमल डिडेल नोहर पहुंच गए। प्रशासन ने एहतियातन भादरा, नोहर और रावतसर में इंटरनेट बंद कर दिया है। फिलहाल नोहर कस्बे में जगह-जगह पुलिस तैनात है। बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी लोग नाराज हैं।

पुलिस ने 33 लोगों को गिरफ्तार किया

इधर, SP अजय सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि समुदाय विशेष के 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं हिंदू संगठनों के 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। SP ने कहा कि पुलिस जांच में मंदिर जाते वक्त छेड़छाड़ जैसा कुछ भी सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लाठी-डंडो से भरी पिकअप भी जब्त की है। इसके अलावा शहर में अनाउंसमेंट करवा रहे एक टेम्पो को भी पुलिस ने पकड़ा है।

एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात

SP ने बताया कि शहर में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में शांति व्यस्था के लिए संगठनों को आमंत्रित किया गया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लाल ईको स्पोर्ट्स कार वाला शख्स गिरफ्तार! दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार, तीसरी कार की भी हुई एंट्री     |     मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…     |     ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update     |     स्कूलों के पास पंजाब पुलिस का Action! की सख्त कार्रवाई     |     बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…     |     फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी     |     पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी     |     पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम     |     Punjab के पंच- सरपंचों के लिए पहली बार बड़े आदेश लागू, सरकारी कर्मचारियों जैसे अब….     |     पंजाब के ये जिले सबसे आगे, अभी भी नहीं सुधरे हालात, पराली जलाने का आंकड़ा करेगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें