गायत्री मंत्र का पाठ करें, दान करें, मगर सोएं नहीं- जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को अशुभ माना जाता है, लेकिन विज्ञान के लिए यह सिर्फ एक खगोलीय घटना है. 30 अप्रैल 2022 को सूर्य ग्रहण लगा था. उसके ठीक 15 दिन बाद यानी 16 मई 2022 को चंद्रग्रहण लग रहा है. यह चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण के रूप में लगेगा. इस दिन क्या क्या करें, क्या ना करें जानते हैं.

Lunar Eclipse 2022: हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण लगने की घटना को अशुभ माना जाता है. फिर चाहे वह चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) हो या सूर्य ग्रहण. इन दोनों ग्रहणों के दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है. इस दौरान बहुत सारे ऐसे काम हैं, जिन्हें करने की मनाही होती है. साल 2022 के शुरुआती महीनों में 15 दिन के अंतर से दो ग्रहण लग रहे हैं. पहला ग्रहण 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण के रूप में लगा था. दूसरा ग्रहण 16 मई को चंद्रग्रहण के रूप में देखने को मिलेगा. इस दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. क्या काम नहीं करना चाहिए, जानते हैं इस विषय में भोपाल के रहने वाले पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा, ज्योतिष जानकार के माध्यम से.

ग्रहण के दौरान क्या-क्या काम करें

* चंद्र ग्रहण के दौरान अपने आराध्य को याद कर भजन कीर्तन करें.

* इस दौरान अपने परिवार के साथ बैठ कर गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए.

* ग्रहण शुरू होने से पहले खाने के सामान और पीने के पानी में तुलसी का पत्ता डाल दें. ऐसा करने से ग्रहण का प्रभाव इन चीजों पर नहीं पड़ेगा.

* ग्रहण समाप्त होने के बाद तुलसी मिले जल से स्नान करना चाहिए.

* ग्रहण के बाद स्नान करके दान अवश्य करना चाहिए.

* ग्रहण के समय तुलसी पत्ता मुंह में डालकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए.

चंद्रग्रहण के दौरान क्या ना करें

* धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान ना तो भोजन पकाना चाहिए और ना ही भोजन करना चाहिए.

* कहा जाता है ग्रहण के दौरान ना तो पूजा करना चाहिए और ना ही मंदिर के पट खुले रखना चाहिए.

* जब ग्रहण लगता है तो उस दौरान इंसान को सोना नहीं चाहिए.

* चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को बाहर जाने से बचना चाहिए. इससे उनके आने वाले शिशु पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

* मान्यता के अनुसार, ग्रहण के दौरान पेड़ पौधों को भी नहीं छूना चाहिए.

* ग्रहण के दौरान किसी भी व्यक्ति को नुकीली और धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लाल ईको स्पोर्ट्स कार वाला शख्स गिरफ्तार! दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार, तीसरी कार की भी हुई एंट्री     |     मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…     |     ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update     |     स्कूलों के पास पंजाब पुलिस का Action! की सख्त कार्रवाई     |     बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…     |     फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी     |     पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी     |     पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम     |     Punjab के पंच- सरपंचों के लिए पहली बार बड़े आदेश लागू, सरकारी कर्मचारियों जैसे अब….     |     पंजाब के ये जिले सबसे आगे, अभी भी नहीं सुधरे हालात, पराली जलाने का आंकड़ा करेगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें