सोनिया गांधी ने कमेटियों से मांगी रिपोर्ट, चिंतन शिविर में चुनाव की तैयारियों पर भी होगी चर्चा

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चिंतन शिविर से पहले CWC की बैठक आयोजित की है। इस बैठक में 13 से 15 मई तक उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर को लेकर चर्चा की जाएगी। चिंतन शिविर को लेकर पार्टी ने 6 अलग-अलग कमेटियां बनाई हैं। सोनिया गांधी ने बैठक से पहले कमेटियों से एक रिपोर्ट मांगी है।

बैठक में रहेंगे CM गहलोत

उदयपुर में आगामी 13 से 15 मई तक कांग्रेस चिंतन शिविर करने जा रही है। बैठक में किसान और कृषि, युवा और बेरोजगारी, संगठनात्मक मामले, सामाजिक अधिकारिता, आर्थिक राज्य और राजनीतिक मामलों सहित छह एजेंडों पर चर्चा होगी। इन एजेंडों पर काम करने के लिए 6 अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं। इन 6 कमेटियों में अलग-अलग संयोजक के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद, पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, भूपिंदर सिंह हुड्डा और अमरिंदर सिंह वारिंग काम कर रहे हैं। बैठक में शामिल होने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली में रहेंगे।

विधानसभा चुनाव के लिए बनाई जाएगी रणनीति

आज की बैठक में गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य सभी राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर नई रणनीति बनाई जाएगी। सूत्रों से पता चला है कि सीडब्ल्यूसी की इस बैठक में कई राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन करने पर भी मंथन किया जाएगा।

चिंतन शिविर में शामिल होंगे राहुल-प्रियंका

चिंतन शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व PM मनमोहन सिंह भी शामिल होंगे। इनके अलावा छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल, एमपी के पूर्व CM कमलनाथ, पूर्व CM दिग्विजय सिंह, AICC के गुलाम नबी आजाद, पी चिदंबरम, रणदीप सुरलेवाला, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, CM अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन, पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, गुजरात कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल सहित देशभर के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के पूर्व मंत्रियों सहित अन्य दिग्गज नेता आएंगे।

शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने 11 को फिर उदयपुर जाएंगे CM

चिंतन शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए CM अशोक गहलोत का 11 मई को उदयपुर दौरा प्रस्तावित है। इसके अलावा 12 मई को CM द्वारा विकास कार्यों के उद्घाटन की भी बात की जा रही है। कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि CM गहलोत विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे या नहीं, यह CMO से स्पष्ट नहीं हुआ है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     गोविंदा की तबीयत में सुधार! अस्पताल से घर पहुंचे ‘हीरो नंबर 1’, पर डॉक्टरों ने दी आराम करने की खास सलाह     |     नतीजों से पहले महागठबंधन में हड़कंप! विधायकों के बिकने का डर, ‘महफूज रखने’ के लिए बनाया सीक्रेट प्लान, सियासी हलचल तेज     |     दिल्ली में शादी की प्लानिंग करने वाले ध्यान दें! हाईकोर्ट ने दिया आदेश- शादी समारोह के लिए पहले लेनी होगी NOC और परमिशन     |     बदरीनाथ धाम में हाई अलर्ट! $25$ नवंबर को कपाट बंद होने से पहले सुरक्षा बढ़ाई गई, पुलिस और असम राइफल्स की टीम तैनात     |     दिल्ली ब्लास्ट पर बोलीं महबूबा मुफ्ती! ‘अपराधी को सजा मिले, लेकिन रिश्तेदारों के साथ हो सही सलूक’, बयान पर छिड़ी बहस     |     दहल जाता अयोध्या, दर्द में होती काशी! दिल्ली में धमाका करने वालों के टारगेट पर थे मंदिर और अस्पताल, सबसे बड़ा आतंकी खुलासा     |     डॉ. शाहीन का ‘विदेश’ प्लान! पूर्व पति ने किया खुलासा- ‘वह मुझे विदेश में शिफ्ट होने के लिए कहती थी’, ब्लास्ट की साजिश पर सामने आया नया एंगल     |     भारत की सैन्य ताकत! जैसलमेर में ‘त्रिशूल युद्धाभ्यास’, आकाश में अपाचे और जमीन पर T-90 टैंक, तीनों सेनाओं का अद्भुत तालमेल     |     दिल्ली ब्लास्ट पर अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सफाई! ‘यूनिवर्सिटी में केमिकल स्टोरेज नहीं, लगाए गए आरोप गलत’, प्रशासन ने क्या कहा?     |     दिल दहला देने वाली घटना! युवक ने मां और भाई को चाकू से गोदा, पुलिस को फोन पर कहा- ‘वे इंसान नहीं, भूत थे’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें