लंदन में रहने वाले भारतीय टेक प्रोफेशनल कुनाल कुशवाहा ने दिल्ली के प्रदूषण पर दर्द भरी अपील की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा कि दिल्ली की हवा इतनी खराब हो चुकी है कि यहां कुछ दिनों का ठहराव भी सांस लेना मुश्किल बना देता है।

कुनाल ने दिल्लीवासियों से भावुक होकर कहा कि अगर जरूरत पड़े तो कर्ज लेकर भी शहर छोड़ दें, क्योंकि यहां की खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) अब इंसानों के रहने लायक नहीं रह गई है।

उन्होंने बताया कि वे दिल्ली में ही पले-बढ़े और पढ़े हैं, इसलिए पहले उन्हें लगता था कि लोग यहां बिना मास्क घूमते हैं, मॉर्निंग वॉक करते हैं, तो हालात उतने भी बुरे नहीं होंगे। लेकिन असलियत का एहसास उन्हें तब हुआ जब कई साल लंदन की साफ हवा में रहने के बाद हाल ही में दिल्ली आए।

कुनाल लिखते हैं,

“मैं सोचता था दिल्ली का AQI कितना बुरा होगा? बुरा तो था, लेकिन इसका असर कभी इतनी तीव्रता से महसूस नहीं हुआ था। लेकिन इस बार समझ आ गया कि हालात कितने खराब हैं। जैसे ही विमान से दिल्ली उतरा, हवा में प्रदूषण का स्वाद और गंध महसूस हुई। AQI 200 ने ही हालत खराब कर दी – गले में दर्द, छाती में चुभन… ऐसा लगा जैसे फेफड़ों में सूई चुभ रही हो। मैं सचमुच महसूस कर पा रहा था कि प्रदूषण शरीर में घुस रहा है।”

उन्होंने कहा कि यह संकट मामूली नहीं बल्कि गंभीर है और लोगों की प्राथमिकता शहर छोड़ना होनी चाहिए। यहां तक कि उन्होंने दिल्ली या मुंबई जैसे महानगरों में प्रॉपर्टी खरीदने से भी मना कर दिया।

कुनाल ने पोस्ट में आगे लिखा,

“कृपया अपनी भलाई के लिए इस शहर से निकल जाएं। यहां घर खरीदने का कोई मतलब नहीं। मुंबई भी ऐसी ही स्थिति में है। अगर आपके पास विकल्प है तो अपना काम और परिवार लेकर कहीं और बस जाएं। मैंने अपनी यात्रा आधी कर दी है और मैं कल ही दिल्ली छोड़ रहा हूं।”

कुनाल की पोस्ट पर सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ गई है – कुछ लोग उनके दर्द को समझ रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि हर किसी के पास शहर छोड़ने का विकल्प नहीं होता।

लेकिन एक बात साफ है – दिल्ली की हवा अब सिर्फ आंकड़ों में नहीं, लोगों की सांसों में भी घाव दे रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अमेरिका में बड़ा विमानन संकट: एफएए ने देश भर में सभी उड़ानें अचानक रोकीं, एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी खराबी     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर किया गया हाउस अरेस्ट     |     मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत     |     झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टुकड़े कर कढ़ाई में पकाया     |     श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप     |     अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी जांच     |     मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया मौत की नींद, गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें