बिहार में NDA की रिकॉर्ड जीत, महिलाओं की भारी भागीदारी बनी गेमचेंजर

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर दिखा दिया है कि सामाजिक समीकरण, मजबूत चुनावी रणनीति और साफ नेतृत्व जनता के मन पर गहरा असर डालते हैं. एनडीए की Sweeping जीत किसी एक कारण से नहीं, बल्कि कई पहलुओं के सही समय पर एक साथ आने का नतीजा रही. सबसे बड़ा और साफ संकेत महिलाओं की भारी भागीदारी से मिला. इस बार राज्य के कई जिलों में महिलाओं ने पुरुषों से कहीं अधिक मतदान किया.

सात जिलों में महिलाओं ने पुरुषों से चौदह प्रतिशत या उससे भी ज्यादा ज्यादा मतदान किया. किशनगंज में यह अंतर सबसे ज्यादा उन्नीस दशमलव पांच प्रतिशत रहा. इसके बाद मधुबनी में अठारह दशमलव चार प्रतिशत, गोपालगंज में सत्रह दशमलव बहत्तर प्रतिशत, अररिया में चौदह दशमलव तैंतालीस प्रतिशत, दरभंगा में चौदह दशमलव इकतालीस प्रतिशत और मधेपुरा में चौदह दशमलव चौबीस प्रतिशत दर्ज किया गया.

महिलाओं की भारी भागीदारी से मिली जीतइसी तरह कई अन्य जिलों में भी महिलाओं ने दस प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ मतदान किया. इनमें सिवान, पूर्णिया, शिवहर, सीतामढ़ी, सहरसा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, खगड़िया, समस्तीपुर और बांका शामिल हैं. महिलाओं और अति पिछड़े वर्गों तक पहुंचने वाली योजनाओं, दस हजार रुपये की नकद सहायता और जीविका दीदी जैसी योजनाओं ने महिलाओं में भरोसे की मजबूत जमीन तैयार की. नीतीश कुमार का लंबे समय से महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस भी इस समर्थन को स्थायी बनाता गया.

इसके साथ ही एनडीए ने एक मजबूत जातीय गठजोड़ खड़ा किया. परंपरागत सवर्ण मतदाता उसके साथ बने रहे. ओबीसी, ईबीसी और दलित समुदायों का बड़ा हिस्सा भी इस गठजोड़ में शामिल हो गया. यह व्यापक सामाजिक मिश्रण विपक्ष की जातीय गणित पर भारी पड़ा.

एनडीए ने चुनाव प्रबंध मजबूत किया

साल 2020 के चुनाव में दिखी कमियों से सीख लेकर एनडीए ने इस बार अपने चुनाव प्रबंधन को काफी मजबूत किया. सहयोगी दलों के बीच बेहतर तालमेल, स्पष्ट संदेश और बूथ स्तर पर कुशल प्रबंधन हर जगह दिखा. बीजेपी, जेडीयू, लोजपा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल ने पूरे अभियान को और संगठित रूप दिया.

इसके उलट महागठबंधन का चेहरा बिखरा हुआ दिखा. कई सीटों पर आपसी मुकाबला और वोट ट्रांसफर में कमी साफ नजर आई. एकजुट रणनीति के अभाव ने विपक्ष को कमजोर कर दिया. इसका सीधा फायदा एनडीए को मिला. महागठबंधन अपने पारंपरिक मुस्लिम-यादव वोट बैंक को भी पूरी तरह नहीं जोड़ पाया. सीमांचल में एआईएमआईएम के प्रदर्शन ने मुस्लिम वोटों में बंटवारा कर दिया. इससे महागठबंधन को अपने मजबूत क्षेत्रों में भी नुकसान हुआ. यादव वोटों में भी बिखराव दिखा और एक हिस्सा राजद की मूल आधार से अलग होकर अन्य विकल्पों की ओर बढ़ा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बिहार में NDA की रिकॉर्ड जीत, महिलाओं की भारी भागीदारी बनी गेमचेंजर     |     हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: तैयारी की डेडलाइन तय, केंद्र से 2000 करोड़ के बजट की डिमांड, जानिये और क्या है खास     |     विकास का मार्ग चुनने के लिए बिहार की जनता को बधाई: रेखा गुप्ता     |     पाकिस्तान से लापता हुई हिंदुस्तानी महिला! जांच में खुला सरबजीत कौर के गायब होने का ‘चौंकाने वाला राज’, क्या है लव जिहाद या कोई साजिश?     |     जेल में बंद अनंत सिंह ने रचा इतिहास! सबसे पहले नामांकन, सबसे पहले जीत, मोकामा में जश्न का माहौल, बिहार में बड़ा उलटफेर     |     बिहार ने हमेशा दिया PM मोदी का साथ! तीन लोकसभा और दो विधानसभा चुनावों के आंकड़े दिखाते हैं जनता का विश्वास     |     इसे कहते हैं ‘जुबान पर सरस्वती’! बिहार में ‘NDA $200$ पार’ वाला यशवंत सिंह का पोस्ट सच निकला, भविष्यवाणी पर सब हैरान     |     RJD की हार पर तेज प्रताप का तल्ख बयान! कहा- ‘ये मोदी-शाह की जीत है, तेजस्वी फेल हुए’, परिवार में कलह शुरू?     |     जम्मू-कश्मीर में नो चेंज! उपचुनाव में बीजेपी और PDP ने अपनी सीटें बरकरार रखीं, दोनों का अपने-अपने गढ़ पर कब्जा     |     ‘पानी की बोतल में पेशाब डाल दिया…’! बागपत के प्राइमरी स्कूल में मुस्लिम छात्रों पर लगा गंभीर आरोप, स्कूल में मचा भारी बवाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें