प्रभास की अगली फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में दीपिका के बाद दिशा पाटनी की एंट्री

अभिनेता प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं, जिसमें ‘प्रोजेक्ट के’ भी शामिल है। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अपनी कास्ट की वजह से दर्शकों के बीच छाई हुई है। इस फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड की हिट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता अमिताभ बच्चन नजर आएंगे और अब प्रभास की इस फिल्म में एक और बॉलीवुड अभिनेत्री की जबरदस्त एंट्री हो गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी प्रभास की इस फिल्म में दिखाई देंगी और इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया है।

दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि वह ‘प्रोजेक्ट के’ में दिखाई देंगी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक गिफ्ट की तस्वीर शेयर की है, जो ‘प्रोजेक्ट के’ की टीम की तरफ से भेजा गया है। इस गिफ्ट के जरिए मेकर्स ने दिशा का फिल्म में स्पेशल तरीके से स्वागत किया है। इस तस्वीर में एक गिफ्ट रैप बुके के साथ नजर आ रहा है। दिशा ने भी ‘प्रोजेक्ट के’ की टीम को शुक्रिया अदा किया है।’प्रोजेक्ट के’ अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है, जिसकी शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में बनाए गए एक विशाल सेट पर चल रही है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी लीड रोल में होंगे। फिल्म पैन इंडिया लेवल पर बन रही है। तेलुगू के अलावा ये फिल्म तमिल, कन्नड़ और मलयालम के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज होगी।  हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने इन कालाकारों से जुड़ी अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लाल ईको स्पोर्ट्स कार वाला शख्स गिरफ्तार! दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार, तीसरी कार की भी हुई एंट्री     |     मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…     |     ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update     |     स्कूलों के पास पंजाब पुलिस का Action! की सख्त कार्रवाई     |     बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…     |     फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी     |     पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी     |     पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम     |     Punjab के पंच- सरपंचों के लिए पहली बार बड़े आदेश लागू, सरकारी कर्मचारियों जैसे अब….     |     पंजाब के ये जिले सबसे आगे, अभी भी नहीं सुधरे हालात, पराली जलाने का आंकड़ा करेगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें