थाना प्रभारी का फोड़ा था सिर! पुलिस आरोपियों को उसी जगह ले गई, फिर जो हुआ… खूंटी की पूरी कहानी जानिए

झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में बीते 2 नवंबर को असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था. थाना प्रभारी को बुरी तरह पीटा गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं. उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. वहीं, पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, लोहागढ़ा बाजार में आयोजित डाईर मेले में खुलेआम देसी शराब और हड़िया की बिक्री हो रही थी. शराब के नशे में कुछ लोगों ने हंगामा करना शुरू किया. सूचना पर थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की. लेकिन भीड़ ने अचानक हमला बोल दिया. हमले में विकास कुमार का सिर फूट गया था.

महिला समेत छह आरोपी अरेस्ट

घटना के बाद खूंटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में गुमला जिला के बसिया थाना क्षेत्र के सुखदेव झोरा उर्फ भोको, रनिया थाना क्षेत्र के सनेतर झोरा उर्फ सोनू, डीगरी गांव के जगतपाल सिंह उर्फ चौठा, मेलानियूस होरो, मार्शल कोनगाड़ी और कनकलोया गांव की पूनम भेंगरा (लगभग 40 वर्ष) शामिल हैं.

खूंटी पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देने के लिए गिरफ्तार आरोपियों को सार्वजनिक रूप से परेड करवाया. सभी आरोपियों के कमर में रस्सी बांधकर रनिया बाजार में घुमाया गया, ठीक उसी स्थान पर जहां उन्होंने पुलिस टीम पर हमला किया था. इस दौरान आरोपियों से कान पकड़कर माफी मंगवाई गई और उनसे अपने अपराध को स्वीकार करवाया गया.

लाठी-डंडे से हमला

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें सैकड़ों की भीड़ को पुलिस पर बांस, लाठी और शराब की बोतलों से हमला करते देखा गया. वीडियो ने न सिर्फ प्रशासन को झकझोर दिया बल्कि राज्य में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

खूंटी पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई दूसरों के लिए कड़ा सबक है. पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. प्रशासन ने साफ कहा कि पुलिस बल पर हाथ उठाने वालों का अंजाम यही होगा.

गौरतलब है कि इससे पहले भी झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी पर हमला करने की घटना सामने आई थी. 9 जून 2025 को कटहल मोड़ पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात जवान रोहित गंझू पर दो ऑटो चालकों — हंस यादव उर्फ पुत्ती और मुन्ना यादव उर्फ अखिलेश — ने ईंट और पत्थर से हमला कर दिया था. बाद में रांची पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उसी चौक पर सार्वजनिक परेड करवाया था.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लाल ईको स्पोर्ट्स कार वाला शख्स गिरफ्तार! दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार, तीसरी कार की भी हुई एंट्री     |     मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…     |     ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update     |     स्कूलों के पास पंजाब पुलिस का Action! की सख्त कार्रवाई     |     बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…     |     फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी     |     पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी     |     पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम     |     Punjab के पंच- सरपंचों के लिए पहली बार बड़े आदेश लागू, सरकारी कर्मचारियों जैसे अब….     |     पंजाब के ये जिले सबसे आगे, अभी भी नहीं सुधरे हालात, पराली जलाने का आंकड़ा करेगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें