मंत्री सिलावट ने किया बेटी अंकिता का सम्मान, बोले मैं भी इसी तरह सब्जी बेचा करता था

भोपाल : आज मुझे संघर्ष के वे दिन याद आ गए जब मैं खुद अपने माता-पिता के साथ सब्जी बेचा करता था। मूसाखेड़ी की सड़कों पर सब्जी बेचने वाली बेटी अंकिता नागर के हाथों में अब न्याय की तराजू है। मध्यप्रदेश की अन्य बेटियाँ भी अब अंकिता से प्रेरणा लेकर अपनी मुश्किलों को पीछे छोड़ सफलता के पथ पर अग्रसर होंगी।

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने हाल ही में सिविल जज की परीक्षा पास करने वाली अंकिता नागर से मुलाकात के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज मैं बेहद भावुक हूँ। मैं भी अपने माता-पिता की सहायता के लिए सब्जी बेचा करता था। तेज बारिश हो या कितनी भी ठंड पड़े, सुबह जल्दी उठकर मंडी से सब्जी लाना फिर उसे दुकान पर सजाना… यही मेरी और मेरे परिवार की दिनचर्या थी। छावनी में आई.के. कॉलेज के गेट के समीप हमारी दुकान हुआ करती थी। सब्जी की दुकान से ही वक्त निकालकर मैं पढ़ाई किया करता था।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि जब मुझे बेटी अंकिता नागर के बारे में पता चला तो आँखों के सामने 40-50 साल पहले के वह दृश्य दोबारा किसी चलचित्र की भांति घूम गए। इसलिए मैं बेटी अंकिता से मिलने खुद उनके घर आया और तमाम मुश्किलों के बीच अपनी बेटी को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने वाले उनके पिता श्री अशोक नागर और माँ श्रीमती लक्ष्मी नागर का भी सम्मान किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बेटी अंकिता की सफलता पर ख़ुशी व्यक्त की। बेटी अंकिता की सफलता इस बात का प्रमाण है कि मेहनत के दम पर उच्च शिखर को छुआ जा सकता है। एक सब्जी बेचने वाला प्रदेश का केबिनेट मंत्री बन सकता है, एक बेटी जज बन सकती है तो मेहनत और लगन से अन्य बच्चे भी ऊँचाइयों को छू सकते हैं। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि सभी लाड़ली बेटियाँ आगे बढ़े, बेहतर शिक्षा हासिल करें और कॅरियर की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें।

अपने सम्मान से अभिभूत सुश्री अंकिता नागर ने कहा कि मैं बेहद खुश हूँ कि मंत्री मेरे घर आए और हमारा सम्मान किया। मंत्री श्री सिलावट के प्रेरणा दाई शब्दों से मेरा हौसला और भी बढ़ा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लाल ईको स्पोर्ट्स कार वाला शख्स गिरफ्तार! दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार, तीसरी कार की भी हुई एंट्री     |     मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…     |     ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update     |     स्कूलों के पास पंजाब पुलिस का Action! की सख्त कार्रवाई     |     बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…     |     फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी     |     पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी     |     पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम     |     Punjab के पंच- सरपंचों के लिए पहली बार बड़े आदेश लागू, सरकारी कर्मचारियों जैसे अब….     |     पंजाब के ये जिले सबसे आगे, अभी भी नहीं सुधरे हालात, पराली जलाने का आंकड़ा करेगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें