चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं को आईआरसीटीसी की सौगात, कम खर्च में स्‍पेशल टूर पैकेज 

नई दिल्‍ली । चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) एक बड़ी सौगात लेकर आया है।  बद्रीनाथ धाम की पवित्र यात्रा 8 मई से शुरू हो रही है, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट आज से खुल गए हैं। अगर आप भी चारधाम यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी चार धाम यात्रा के लिए एक विशेष टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में श्रद्धालुओं को सभी महत्‍वपूर्ण तीर्थों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। श्रद्धालुओं को एक तय रकम में इस यात्रा के दौरान रहने, खाने-पीने और ट्रैवल के लिए हवाई जहाज और गाड़ी की सुविधा भी मिलेगी।
11 रातों और 12 दिनों का यह टूर 10 जून 2022 को ओडिशा के भु‍वनेश्‍वर से शुरू होगा और 21 जून को समाप्‍त होगा। भुवनेश्‍वर से श्रद्धालुओं को हवाई जहाज से नई दिल्‍ली लाया जाएगा। इस यात्रा में भक्‍तों को केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के साथ ही गुप्तकाशी, बरकोट, हरिद्वार, सोनप्रयाग आदि खूबसूरत और धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस टूर पैकेज का खर्च 60,000 रुपये से शुरू होगा। इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर की जा सकती है। आईआरसीटीसी के कार्यालयों में भी यह सुविधा उपलब्‍ध है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस पैकेज में यात्रियों को भुवनेश्‍वर से दिल्‍ली तक हवाई जहाज से लाया और वापस ले जाया जाएगा। श्रद्धालुओं को 11 रातों के लिए डीलक्‍स होटल या रिजॉर्ट में ठहराया जाएगा। दिल्‍ली एयरपोर्ट से यात्रियों को चार धाम के लिए एयर कंडीशन गाड़ी में ले जाया जाएगा। सभी जगहों की सैर के लिए गाड़ी आईआरसीटीसी उपलब्‍ध कराएगा। पूरे टूर के दौरान यात्रियों के नाश्‍ते और डिनर की व्‍यवस्‍था फ्री में की जाएगी। पूरे टूर पर आईआरसीटीसी टूर मैनेजर यात्रियों के साथ रहेगा। यात्रियों को पार्किंग चार्ज, टोल टैक्‍स और इस तरह का अन्‍य कोई खर्च नहीं देना होगा।
आईआरसीटीसी ने साफ किया है कि इस टूर पैकेज में या‍त्री अगर खच्‍चर की सवारी करते हैं, पालकी या हेल्‍लीकॉप्‍टर की सेवा लेते हैं, तो उसका खर्च उन्‍हें स्‍वयं वहन करना होगा। इसके अलावा लांड्री, टेलीफोन खर्च, मिनरल वाटर, कोल्‍ड ड्रिंक पर खर्च होने वाला पैसा भी यात्री को ही देना होगा। अगर यात्री रॉक क्‍लाइम्बिंग करते हैं या फिर पैराग्‍लाइडिंग करते हैं, तो इसके लिए भी उन्‍हें पैसे अपनी जेब से देने होंगे। स्‍मारकों, नेशनल पार्क, चि‍ड़ियाघर और बोट राइड्स आदि का खर्च भी यात्रियों को वहन करना होगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लाल ईको स्पोर्ट्स कार वाला शख्स गिरफ्तार! दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार, तीसरी कार की भी हुई एंट्री     |     मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…     |     ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update     |     स्कूलों के पास पंजाब पुलिस का Action! की सख्त कार्रवाई     |     बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…     |     फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी     |     पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी     |     पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम     |     Punjab के पंच- सरपंचों के लिए पहली बार बड़े आदेश लागू, सरकारी कर्मचारियों जैसे अब….     |     पंजाब के ये जिले सबसे आगे, अभी भी नहीं सुधरे हालात, पराली जलाने का आंकड़ा करेगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें