नहर में तैरता मिला महिला का शव, नहीं हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस मध्यप्रदेश By Nayan Datt On May 6, 2022 जबलपुर। मझगवां में एक महिला की लाश नहर में तैरती हुई मिली है। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। नहर में लाश होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मझगवां पुलिस ने बताया कि, गिदुरहा गांव के पास से निकली नहर में एक महिला की लाश मिली है। मृतक महिला की उम्र 25 से 28 साल के आसपास बताई जा रही है। मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। यह भी पढ़ें D.Ed की फर्जी मार्कशीट से बने शिक्षक, STF ने 34 पर दर्ज की… Nov 13, 2025 भोपाल मेट्रो की अंतिम परीक्षा अगले सप्ताह! अगर सब ठीक रहा तो… Nov 13, 2025 शुरूआती जांच में महिला के शरीर में चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। लाश करीब 2 दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंटक का दो दिवसीय राष्ट्रीय महाअधिवेशन संपन्न, मजदूरों के अधिकारों पर हुई चर्चा, इधर प्रशासन ने साई बाबा ट्रेडर्स और जतिन एजेंसी पर लगाया जुर्माना Share