हरियाणा में सवा साल बाद पंचायत चुनाव का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने दी सरकार को मंजूरी

Haryana Panchayat Elections: हरियाणा में सवा साल से लंबित पंचायत चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को पंचायत चुनाव कराने की अनुमति दे दी है। प्रदेश सरकार नई आरक्षण व्यवस्था से ही चुनाव करा सकेगी। इसके लिए सरकार अपनी सुविधा अनुसार और तैयारी के हिसाब से पंचायत चुनाव की तारीख घोषित कर सकती है।

अब हरियाणा सरकार को तय करना है, कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव

वैसे, पंचायतों में आरक्षण के हरियाणा सरकार के फैसले के खिलाफ कोर्ट में दायर याचिकाओं पर सुनवाई चलती रहेगी। शहरी निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट में फैसला 10 मई को संभव है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला यदि पंचायतों में आरक्षण के सरकार के फैसले के विरुद्ध आया तो सरकार को नए सिरे से चुनाव कराने पड़ सकते हैं। यदि हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को उचित माना तो हाल-फिलहाल होने वाले पंचायत चुनाव के नतीजे मान्य होंगे।

महिलाओं व बीसीए-ए को दिए गए आरक्षण के तहत ही होंगे चुनाव

हरियाणा में पंचायत चुनाव पिछले सवा साल से लंबित हैं, जिस कारण गांवों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हरियाणा सरकार ने पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत और बीसीए-ए को आठ प्रतिशत आरक्षण दिया है, जिसका कुछ लोग याचिकाओं के जरिये विरोध कर रहे हैं। सरकार इस आरक्षण व्यवस्था के तहत ही चुनाव कराने के पक्ष में थी। सरकार ने पंचायत चुनाव करवाने की अनुमति के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया है।

हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए हरियाणा सरकार ने कहा था कि प्रदेश में पंचायतों का कार्यकाल 23 फरवरी 2021 को समाप्त हो चुका है। पंचायती राज एक्ट के दूसरे संशोधन के कुछ नए प्रविधान किए गए हैं। कोरोना के चलते पहले चुनाव कराना संभव नहीं था, लेकिन अब स्थिति सुधर चुकी है।

गुरुग्राम के प्रवीण चौहान ने दायर की थी याचिका

गुरुग्राम के प्रवीण चौहान व अन्य ने 15 अप्रैल 2021 को हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 2020 में किए गए संशोधन को भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक बताते हुए इसे चुनौती दी थी। कोर्ट को बताया गया कि अधिनियम में संशोधन कर अब पंचायत चुनाव में आठ प्रतिशत बीसी-ए श्रेणी के लिए आरक्षित कर दिया गया है और न्यूनतम 2 सीटों का आरक्षण अनिवार्य है।

याचिका में कहा गया कि हरियाणा में 8 प्रतिशत के अनुसार केवल छह जिले हैं, जहां दो सीटें आरक्षण के लिए बचती हैं। 18 जिलों में केवल एक सीट आरक्षित की जानी है, जबकि सरकार नए प्रविधानों के अनुसार न्यूनतम दो सीटें अनिवार्य करना चाहती है।

‘ भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार’

” माननीय हाई कोर्ट द्वारा पंचायत चुनाव से स्टे हटाना बहुत खुशी की बात है। राज्य में अब पंचायत चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। सरकार जल्दी ही चुनाव करवाएगी। भाजपा पंचायत चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है।

                                                                             – ओमप्रकाश धनखड़, अध्यक्ष, हरियाणा भाजपा।

‘ गांव व शहरों में खुलेगा विकास का रास्ता’

” हरियाणा में पंचायत चुनाव का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य सरकार और चुनाव आयोग की पूरी तैयारी है। शहरी निकाय चुनाव पर भी जल्दी ही फैसला आने की उम्मीद है। अब गांव व शहर के लोगों को अपनी मनपसंद सरकार बनाने का मौका मिलेगा। गांवों व शहरों में विकास का रास्ता खुलेगा।

                                                  – सुभाष बराला, चेयरमैन, राज्य सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो, हरियाणा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     गोविंदा की तबीयत में सुधार! अस्पताल से घर पहुंचे ‘हीरो नंबर 1’, पर डॉक्टरों ने दी आराम करने की खास सलाह     |     नतीजों से पहले महागठबंधन में हड़कंप! विधायकों के बिकने का डर, ‘महफूज रखने’ के लिए बनाया सीक्रेट प्लान, सियासी हलचल तेज     |     दिल्ली में शादी की प्लानिंग करने वाले ध्यान दें! हाईकोर्ट ने दिया आदेश- शादी समारोह के लिए पहले लेनी होगी NOC और परमिशन     |     बदरीनाथ धाम में हाई अलर्ट! $25$ नवंबर को कपाट बंद होने से पहले सुरक्षा बढ़ाई गई, पुलिस और असम राइफल्स की टीम तैनात     |     दिल्ली ब्लास्ट पर बोलीं महबूबा मुफ्ती! ‘अपराधी को सजा मिले, लेकिन रिश्तेदारों के साथ हो सही सलूक’, बयान पर छिड़ी बहस     |     दहल जाता अयोध्या, दर्द में होती काशी! दिल्ली में धमाका करने वालों के टारगेट पर थे मंदिर और अस्पताल, सबसे बड़ा आतंकी खुलासा     |     डॉ. शाहीन का ‘विदेश’ प्लान! पूर्व पति ने किया खुलासा- ‘वह मुझे विदेश में शिफ्ट होने के लिए कहती थी’, ब्लास्ट की साजिश पर सामने आया नया एंगल     |     भारत की सैन्य ताकत! जैसलमेर में ‘त्रिशूल युद्धाभ्यास’, आकाश में अपाचे और जमीन पर T-90 टैंक, तीनों सेनाओं का अद्भुत तालमेल     |     दिल्ली ब्लास्ट पर अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सफाई! ‘यूनिवर्सिटी में केमिकल स्टोरेज नहीं, लगाए गए आरोप गलत’, प्रशासन ने क्या कहा?     |     दिल दहला देने वाली घटना! युवक ने मां और भाई को चाकू से गोदा, पुलिस को फोन पर कहा- ‘वे इंसान नहीं, भूत थे’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें