लातों के भूत बातों से नहीं, डंडे से ही मानेंगे…बंगाल हिंसा पर CM योगी का बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल हिंसा पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि लातों के भूत बातों से नहीं, डंडे से ही मानेंगे. सीएम योगी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल जल रहा है, वहां की मुख्यमंत्री चुप हैं. उन्होंने सेक्युलरिज्म के नाम पर दंगाइयों को खुली छूट दे दी है.

हरदोई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर सब चुप हैं. मुर्शिदाबाद दंगों पर कांग्रेस चुप है. समाजवादी पार्टी (सपा) चुप है. टीएमसी चुप है. वे धमकियों पर धमकियां दे रहे हैं. वे बेशर्मी से बांग्लादेश में जो हुआ उसका समर्थन कर रहे हैं. अगर उन्हें बांग्लादेश पसंद है, तो उन्हें वहां चले जाना चाहिए. वे भारत की भूमि पर बोझ क्यों बन रहे हैं.

बता दें कि मुर्शिदाबाद के धुलियान इलाके में संशोधित वक्फ अधिनियम के विरोध में शुक्रवार को हिंसा भड़क गई थी. घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.

सीएम ममता ने क्या कहा?

हिंसा पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सभी को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए. ममता ने लोगों से धर्म के नाम पर गैर-धार्मिक गतिविधियों में शामिल न होने का भी आग्रह किया.

ममता ने कहा, हर किसी को अनुमति के साथ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का लोकतांत्रिक अधिकार है. मैं लोगों से अनुरोध करूंगी कि वे कानून को अपने हाथ में न लें. कानून की रक्षा के लिए हमारे पास संरक्षक हैं और हमें किसी राक्षस की जरूरत नहीं है.

उन्होंने लोगों से किसी के भी उकसावे में न आने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने कहा, कृपया धर्म के नाम पर गैर-धार्मिक गतिविधियों में शामिल न हों. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने कहा कि विभिन्न धर्मों के कार्यक्रम में भाग लेने के कारण कुछ लोग न सिर्फ उनकी आलोचना करते हैं, बल्कि उनका उपनाम भी बदल देते हैं.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने दावा किया कि मुर्शिदाबाद में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है. हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया और कई पुलिस वाहनों को आग लगा दी गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, प्रदर्शनकारियों ने कुछ पुलिस वाहनों को आग लगा दी. प्रदर्शनकारियों के हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पटना: रिटायर्ड DSP के बेटे ने देसी तमंचे से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिख गया ये बात     |     अयोध्या में बन रहा देश का पहला ‘फ्लोटिंग स्नान कुंड’, एक साथ 300 श्रद्धालु करेंगे सरयू स्नान     |     राम मंदिर में हनुमान जी का आगमन! गर्भगृह में पहली बार करेंगे रामलला के दर्शन; 200 वर्षों बाद बना ये संयोग     |     नया भारत मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार… पहलगाम आतंकी हमले पर योगी आदित्यनाथ की हुंकार     |     ‘दुकानों के बाहर लिखे नाम’… पहलगाम हमले के बाद गुस्से में मथुरा के साधु-संत, कर दी ये बड़ी मांग     |     ‘गाली दी, उठाकर फेंकने को कहा’… सिराथू विधायक पल्लवी पटेल का वाराणसी पुलिस पर बड़ा आरोप     |     41 डिग्री पारे के बीच दिल्ली को राहत! आसमान में छाए घने बादल, बारिश के आसार     |     हम हिंदुओं से अलग हैं…भारत के एक्शन से बौखलाए PAK सेना प्रमुख, मुसलमानों को भड़काया     |     कश्मीर में फिर आतंकी हमले का अलर्ट, लश्कर के निशाने पर हैं टूरिस्ट प्लेस     |     जीवन में भूल से भी न करें ये 4 काम, बढ़ता है कर्ज का बोझ!     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें