19 लाख से अधिक नग कोसे का हुआ उत्पादन

रायपुर :   कोसा उत्पादन में देश में प्रमुख स्थान रखने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के पारम्परिक मनमोहक रेशमी कपडों ने राज्य को विशिष्ट पहचान दिलाई है। राज्य में कोसा उत्पादन के मामले में कोरिया जिला भी अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है। यहां उत्पादित कोसा फल राज्य के चाम्पा जांजगीर जिले के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के कोसा कपड़े उत्पादक जिलों में आपूर्ति की जा रही है। जिले में कोसा फलों के उत्पादन में बड़ी संख्या में महिला स्व-सहायता समूह जुड़ी हुई है। वर्तमान में इस कार्य से 15 समूहों में 215 महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।
रेशम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में वर्ष 2021-22 में अब तक 19 लाख 17 हजार 344 कोसा उत्पादित किया गया है। बीते वर्ष यहां 14 लाख 89 हजार 581 नग कोसे का उत्पादन हुआ। पिछले बार की तुलना में इस बार उत्पादन में 4 लाख 27 हज़ार 763 नग कोसा उत्पादन की बढ़ोतरी हुई है। यहां कोसा की तीन प्रजातियों के कीड़ा पालने का कार्य किया जाता है जिसमे शहतूत (मलबरी) कृमिपालन, टसर (डाबा) कीटपालन एवं नैसर्गिक रैली कोसा कीट पालन शामिल है।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में 15 उत्पादन केंद्रों में 127 हेक्टेयर भूमि पर 3 लाख 74 हजार पौधों में कोसा कीट पालन किया जा रहा है। यहां उत्पादित कोसा फलों का विक्रय खपत के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी किया जा रहा है। इस वर्ष 16 लाख 91 हज़ार 641 रुपये की कीमत के 13 लाख 36 हज़ार 829 नग कोसा पश्चिम बंगाल और चाम्पा को विक्रय किया गया है।
बैकुंठपुर विकासखण्ड के जामपारा कोसा उत्पादन केंद्र में रेशम महिला स्वसहायता समूह की 70 महिलाओं द्वारा रेशम उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। महिलाओं ने अब तक 3 लाख रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। समूह की महिला श्रीमति अन्नपूर्णा सिंह ने बताया कि समूह के द्वारा 1 लाख 20 हजार टसर एवं 20 किलो रेशम धागे का उत्पादन किया गया है। उन्होंने बताया कि रेशम उत्पादन के लिए 25 महिलाओं को एक सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए रेशम विभाग की ओर से जांजगीर चाम्पा जिले भेजा गया। विधिवत प्रशिक्षण उपरांत समूह ने रेशम उत्पादन का कार्य शुरू किया।
समूह की श्रीमती अन्नपूर्णा ने बताया कि रेशम उत्पादन के लिए हमे रेशम विभाग की तरफ से 12 रुपए प्रति थैली अंडे मिलते है, जिसमें 200-300 अंडे होते हैं। इन अंडों को अर्जुन एवं साल वृक्ष के पत्तों पर छोड़ दिया जाता है, जिनमे 2-3 दिनों में रेशम के कीड़े निकल आते है और 40 से 45 दिनों में ये कीड़े कोकून का निर्माण करते है। कोकून निर्माण के समय उचित देखभाल की आवश्यकता होती है। समय-समय पर दवाइयों का भी छिड़काव किया जाता है। कोकून से रेशम निकालने के लिए स्पिनिंग मशीन, बुनियार मशीन का उपयोग किया जाता है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Pune Bomb Threat: पुणे महानगरपालिका के मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी; जांच में निकला अफवाह     |     Shivpuri News: करेरा में अवैध ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों पर गिरे पत्थर, प्रशासन ने क्रेशर किया सील     |     Organic Farming: जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय और सुधरेगी भूमि की उर्वरता, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी     |     Chhattisgarh Monsoon News: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द, 2-3 दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज     |     Kabirdham News: कबीरधाम के धान उपार्जन केंद्रों में बड़ा घोटाला, रिकॉर्ड में हजारों क्विंटल धान गायब     |     Dhamtari News: गांजा तस्करी में धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता, तस्करों का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस     |     Korba News: कटघोरा के पटाखा गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहल उठा इलाका     |     Korba News: कटघोरा के पटाखा गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहल उठा इलाका     |     Surguja News: खाद और डीजल की किल्लत से किसान परेशान, कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन     |     Dantewada News: कांग्रेस का औद्योगिक कंपनी पर गंभीर आरोप, खनन और उत्पादन को लेकर उठाई निष्पक्ष जांच की मांग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें