चीन के दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार सभी 132 लोगों की मौत की पुष्टि

नैनिंग (चीन) | दक्षिण चीन के गुआंग्शी झुआंग क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के विमान में सवार सभी 132 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की उड़ान एमयू5735 विमान दुर्घटना के लिए राष्ट्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया मुख्यालय ने 21 मार्च को छह दिनों के खोज और बचाव प्रयासों के बाद शनिवार देर शाम एक घोषणा की।

मुख्यालय के उप कमांडर और नागरिक उड्डयन प्रशासन के उप प्रमुख हू झेनजियांग ने कहा, “यहां बहुत दुख के साथ हम घोषणा करते हैं कि 21 मार्च को चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की उड़ान एमयू5735 में सवार 123 यात्रियों और चालक दल के नौ सदस्यों की मौत हो गई है।”

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति और राज्य परिषद द्वारा की गई आवश्यकताओं के अनुसार, मुख्यालय ने बड़े पैमाने पर अग्निशमन, सैनिकों, सशस्त्र पुलिस, सार्वजनिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सहित कई विभागों के कर्मियों को संगठित किया है।

अब तक डीएनए परीक्षण के जरिए विमान दुर्घटना में मारे गए 120 लोगों की पहचान की पुष्टि की जा चुकी है।

चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस बोइंग 737 विमान, जो दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग से रवाना हुआ और ग्वांगडोंग प्रांत की राजधानी ग्वांगझोउ को जा रहा था, सोमवार दोपहर लगभग 2:38 बजे गुआंग्शी के टेंगजिआन काउंटी के एक पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन के उप प्रमुख ने कहा कि, “प्लेन में बैठे लोगों और विमान के मलबे की खोज के लिए और अधिक प्रयास किए जाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “हम दुर्घटना से बहुत दुखी हैं। हम 132 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हैं और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।”

प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित सभी लोगों ने विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कई मलबे के टुकड़ों के अलावा, बचावकर्मियों ने एक ब्लैक बॉक्स बरामद किया है, जिसे कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर माना जा रहा है और अभी भी दूसरे ब्लैक बॉक्स या फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर की तलाश कर रहे हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     हॉस्टल में लड़की के पेट में अचानक उठा तेज दर्द, मेडिकल रिपोर्ट देख डॉक्टर रह गए सन्न… फिर हुआ गैंगरेप का खुलासा     |     केबल के मालिक ने गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस     |     पहलगाम हमले के बाद खड़ी हुई बड़ी चुनौती, Pregnant महिला लगा रही गुहार     |     महानगर में आज लगेगा Power Cut, जानें दर्जनों इलाकों में कितने घंटे बिजली रहेगी गुल     |     रेल यात्रियों के लिए खास खबर, आज होगा वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन का विशेष संचालन     |     जालंधर के इस मेन चौक के पास धंसी जमीन, मचा हड़कंप… खौफनाक मंजर की देखें तस्वीरें     |     Ludhiana के लोगों को बड़ी राहत, अब नहीं करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना     |     जालंधर के Restaurant में पुलिस की Raid, मची अफरा-तफरी, 2 गिरफ्तार     |     तेज रफ्तार एंडेवर ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, हुई मौत     |     शहर में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, 545 किलो पनीर जब्त     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें