एनजीटी ने खुले मैदान में सीवर का पानी छोड़ने पर आगरा विकास प्राधिकरण को लगाई फटकार

नयी दिल्ली | राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने खुले मैदान में सीवर छोड़ने के मुद्दे पर चुनाव आचार संहिता लागू होने का हवाला देने पर आगरा विकास प्राधिकरण को कड़ी फटकार लगाते हुये कहा कि उसका यह बहाना अप्रांसगिक है। जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई में एनजीटी की मुख्य पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी। आगरा के नालंदा टाउन से निकला 1.45 लाख लीटर गंदा पानी खुले मैदान में निकाले जाने के खिलाफ आगरा विकास प्राधिकरण की शिकायत की गई थी।

आगरा विकास प्राधिकरण ने एनजीटी के समक्ष दलील दी थी कि हाल में संपन्न हुए उत्तर विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता लागू किए जाने की वजह से वह काम नहीं कर पाया।

इस पर एनजीटी ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि यह अप्रासंगिक बहाना है क्योंकि उसकी निष्फलता बहुत लंबे समय से जारी है।

एनजीटी ने इस मामले में एक पैनल का गठन किया था, जिसने 22 फरवरी को बताया कि नाले का निपटान पर्यावरण के नियमों के अनुकूल नहीं किया जा रहा है।

एनजीटी ने अपने आदेश में कहा है कि यह गैर विवादित तथ्य है कि सीवेज को खुले मैदान में छोड़ा जा रहा है, जो जल अधिनियम 1974 का उल्लंघन और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ है।

एनजीटी ने इसके लिए आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया और कहा कि प्राधिकरण को अंतरिम मुआवजे के रूप में जिलाधिकारी के पास 25 लाख रुपये जमा कराने होंगे। यह रकम पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई करने में इस्तेमाल की जाएगी।

एनजीटी ने साथ ही कहा कि उक्त टाउनशिप जरूरी बुनियादी ढांचे के बिना विकसित की गयी लगती है। इसे निर्मित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिये थी।

एनजीटी ने कहा कि एक पर्याप्त सीवेज सिस्टम बनाकर उसे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाये। कोई भी अनुपचारित सीवेज खुले में नहीं छोड़ा जाना चाहिये। ऐसा सुनिश्चित करना प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का काम है और राज्य के शहरी विकास के अतिरिक्त मुख्य सचिव और राज्य का प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इसकी निगरानी करेंगे।

पीठ ने दो माह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। पीठ ने अगली सुनवाई में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और राज्य के शहरी विकास के अतिरिक्त मुख्य सचिव को उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     गलत दिशा में जांच, आपको डिक्शनरी की जरूरत- प्रोफेसर अली के FB पोस्ट की जांच करने वाली SIT से बोला SC     |     लगातार 11 FLOP देने वाले एक्टर को कैसे मिली 4 हजार करोड़ी फिल्म ‘रामायण’?     |     किसानों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, पीएम धन धान्य कृषि योजना को कैबिनेट की मंजूरी     |     राहुल गांधी के खिलाफ कितने केस, कितनों में आया फैसला, कितनों में मिली है जमानत?     |     एयरइंडिया ने बताया क्यों है बोइंग पर निर्भर, संसदीय समिति के सामने रखी कई चीजें     |     दिल्ली में AAP के मुस्लिम विधायक ने लगाया सद्भावना कैंप, कांवड़ियों पर बरसाए फूल, पूर्व सीएम आतिशी भी रहीं मौजूद     |     सरपंच की गाड़ी को घेरा, फिर ताबड़तोड़ बरसाए डंडे और सरिए… CCTV में कैद खूनी वारदात     |     धर्मांतरण नहीं, छांगुर बाबा को प्रॉपर्टी का भी लालच… पुणे में मिली 200 करोड़ की बेनामी संपत्ति     |     फाइव स्टार होटल और कई अश्लील वीडियो… नासिक में क्या हनी ट्रैप में फंस गए अधिकारी और मंत्री?     |     कोल्हापुरी चप्पलों के कारीगरों से मिली PRADA की टीम, इंप्रेस हुए इटेलियन डिजाइनर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें