दो दिवसीय कार्यशाला के मंथन की सामान्य वर्ग कल्याण में होगी बड़ी भूमिका

भोपाल : सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने आज राज्य सामान्य वर्ग कल्याण आयोग द्वारा भोपाल के प्रशासन अकादमी में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन किया। श्री पटेल ने कहा कि सामान्य वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री शिव चौबे के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक भाग से पहुँचे प्रतिनिधियों के मंथन से निकले निष्कर्षों और सुझावों का सामान्य वर्ग के लिये नीति, योजना आदि निर्धारण में महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। उन्होंने शासन से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश की उन्नति में सभी वर्गों की सामान्य रूप से जरूरत है, वहीं सभी वर्गों के लिये करने की भी उतनी ही जरूरत है।

आयोग के अध्यक्ष श्री शिव चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सामान्य वर्ग के कल्याण के लिये कृत-संकल्पित हैं। लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, तीर्थ-दर्शन, स्वास्थ्य, रोजगार आदि से संबंधित अनेक योजनाएँ सभी वर्गों के लिये क्रियान्वित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि प्रदेश में निर्मित होने वाले छात्रावासों में 50 प्रतिशत कक्ष आरक्षित वर्ग के लिये और शेष 50 प्रतिशत सामान्य वर्ग के छात्रों के लिये होंगे, ताकि अपने गाँव-कस्बे से बाहर पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को समान रूप से हॉस्टल सुविधा मिल सके।

पद्मश्री श्री विजयदत्त श्रीधर ने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिये। जिला-स्तर पर कर्मचारी चयन बोर्ड बनाकर चतुर्थ श्रेणी पदों की भर्ती की जानी चाहिये। वहीं तृतीय श्रेणी का संभाग-स्तर पर और गजटेड पोस्ट के लिये पीएससी के माध्यम से भर्ती होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बहुत अच्छी कल्याणकारी योजनाएँ बनाई जाती हैं, लेकिन इनकी जटिल प्रक्रिया को सरल करने की आवश्यकता है।

असंगठित मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री सुल्तान शेखावत, श्री रमेश शर्मा, प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्री प्रतीक हजेला और आयुक्त नि:शक्तजन कल्याण श्री संदीप रजक भी मौजूद थे। संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्री ई. रमेश कुमार ने आभार व्यक्त किया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिल्ली में इस दिन से लागू होगी वय वंदना योजना, हरदीप सिंह पुरी बोले- परिवार के खर्चे भी होंगे कम     |     डिंपल बरुआ से लेकर सुमन मजूमदार तक… पहलगाम हमले के बाद असम में क्यों मची धरपकड़, अब तक कई अरेस्ट     |     ‘मेरे लिए देश पहले, बीवी-बच्चा कुर्बान करने पड़ें तब भी गम नहीं…’, बिहार में पाकिस्तान के दामाद का फूटा गुस्सा     |     इन 5 वजहों से बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई अक्षय कुमार की केसरी 2, माधवन भी नहीं चले, न दिखा पहले जैसा जादू     |     हमलोग कौन-सा मर रहे हैं… पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ उगला जहर, पहलगाम हमले को लेकर गांगुली से की बदतमीजी     |     बेटों ने चुकाया बाप का कर्ज, अब कितनी हो गई अनिल अंबानी की नेटवर्थ     |     Incognito Mode की हिस्ट्री एक क्लिक में कैसे करें डिलीट, नहीं तो खुल जाएगा राज!     |     वैशाख अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या, जानें धार्मिक महत्व     |     कार बम से रूसी जनरल की हत्या का आरोपी डिटेन, यूक्रेन पर लगाया आरोप     |     भृंगराज का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल, लोग पूछेंगे घने-लंबे बालों का राज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें