बीरभूम नरसंहार को जायज नहीं ठहराया जा सकता, पर दूसरे राज्यों में भी ऐसा होता है : ममता

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि बीरभूम की हिंसा पर राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि वह इस घटना को जायज नहीं ठहरा सकती, लेकिन ऐसा दूसरे राज्यों में भी होता है। बता दें कि सोमवार को बीरभूम जिले के रामपुरहाट के करीब एक गांव में कई झोपड़ियों में आग लगा दी गई। इस घटना में दो बच्चों और तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की आग में झुलसकर मौत हो गई है।
ममता ने कहा बीरभूम में हुई घटना को जायज नहीं ठहराया जा सकता, लेकिन ऐसी घटनाएं उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान में भी होती हैं। हम निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करेंगे। सरकार हमारी है, हमें अपने राज्य के लोगों की चिंता है। हम कभी नहीं चाहेंगे कि किसी को तकलीफ हो। बीरभूम, रामपुरहाट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने ओसी, एसडीपीओ को तत्काल बर्खास्त कर दिया है।
बनर्जी ने कहा वह स्थिति का जायजा लेने के लिए गुरुवार को जिले का दौरा करेंगी।
ममता बैनर्जी ने कहा कि बीरभूम की घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से संबंध रखते हों। मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें जिले का अपना दौरा एक दिन के लिए स्थगित करना पड़ा क्योंकि अन्य राजनीतिक दल पहले से ही वहां जुटे हुए हैं। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता घटनास्थल पर जाते समय ‘लंगचा’ (पड़ोसी बर्दवान जिले के शक्तिगढ़ क्षेत्र में बनने वाली मिठाई) का स्वाद लेने के लिए रुक गए। भाजपा के नौ सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की।
इस घटना पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है। ममता बनर्जी ने कहा है कि वो बंगाल आने से किसी को नहीं रोकेंगी। उन्होंने कहा यह बंगाल है, उत्तर प्रदेश नहीं। मैंने तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल हाथरस भेजा था लेकिन हमें प्रवेश नहीं दिया गया। लेकिन हम किसी को यहां आने से नहीं रोक रहे हैं।
माना जा रहा है कि यह घटना सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पंचायत अधिकारी की हत्या के प्रतिशोध स्वरूप हुई थी। अधिवक्ता तरुण ज्योति तिवारी ने मंगलवार को कहा था कि उन्होंने और भाजपा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के नौ अन्य सदस्यों ने खंडपीठ के समक्ष घटना का उल्लेख करते हुए याचिका दायर करने की अनुमति मांगी थी। पुलिस महानिदेशक मनोज मालवीय के मुताबिक, इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एडीजी ज्ञानवंत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर गांव में तनाव बरकार है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     गलत दिशा में जांच, आपको डिक्शनरी की जरूरत- प्रोफेसर अली के FB पोस्ट की जांच करने वाली SIT से बोला SC     |     लगातार 11 FLOP देने वाले एक्टर को कैसे मिली 4 हजार करोड़ी फिल्म ‘रामायण’?     |     किसानों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, पीएम धन धान्य कृषि योजना को कैबिनेट की मंजूरी     |     राहुल गांधी के खिलाफ कितने केस, कितनों में आया फैसला, कितनों में मिली है जमानत?     |     एयरइंडिया ने बताया क्यों है बोइंग पर निर्भर, संसदीय समिति के सामने रखी कई चीजें     |     दिल्ली में AAP के मुस्लिम विधायक ने लगाया सद्भावना कैंप, कांवड़ियों पर बरसाए फूल, पूर्व सीएम आतिशी भी रहीं मौजूद     |     सरपंच की गाड़ी को घेरा, फिर ताबड़तोड़ बरसाए डंडे और सरिए… CCTV में कैद खूनी वारदात     |     धर्मांतरण नहीं, छांगुर बाबा को प्रॉपर्टी का भी लालच… पुणे में मिली 200 करोड़ की बेनामी संपत्ति     |     फाइव स्टार होटल और कई अश्लील वीडियो… नासिक में क्या हनी ट्रैप में फंस गए अधिकारी और मंत्री?     |     कोल्हापुरी चप्पलों के कारीगरों से मिली PRADA की टीम, इंप्रेस हुए इटेलियन डिजाइनर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें