पाकिस्तान दौरे से ऑस्ट्रेलियाई टीम के केन रिचर्ड्सन बाहर

पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में है। उसकी मुश्किल केन रिचर्डसन  के सीरीज से बाहर होने के चलते बढ़ गई है। दरअसल, रिचर्डसन के बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का पेस अटैक अनुभवहीन हो गया है। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अपने जिस पेस अटैक के साथ अब उतरने वाला है, वैसा अनुभवहीन अटैक उसका शायद ही पहले दिखा होगा। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 29 मार्च से होने वाली है। 3 वनडे सीरीज के सभी मुकाबले लाहौर में ही खेले जाएंगे। केन रिचर्ड्सन को हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई है, जिसके चलते उन्हें इस सीरीज से बाहर होना पड़ा है। रिचर्डसन सोमवार को मेलबर्न में ट्रेनिंग करते हुए इंजरी हुई थी। उनकी जगह बाएं हाथ के गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।

पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच निपटते ही मिचेल स्टार्क, जोस हेजलवुड और पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया वापस लौट जाएंगे। ऐसे में केन रिचर्डसन ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक के सबसे अनुभवी सिपाहसलार थे। लेकिन, इंजरी के चलते वो भी अब टीम के साथ नहीं होंगे। और, जो तेज गेंदबाज रह गए हैं उनमें सबसे ज्यादा 11 वनडे का अनुभव जेसन बेहरनडॉर्फ के नाम है। वहीं सेन एबॉट ने अब तक 2 वनडे खेले हैं। जबकि नाथन एलिस और ड्वारशुइस को अभी डेब्यू ही करना है।

ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट बॉल कप्तान एरॉन फिंच को पूरी उम्मीद है गेंदबाजों को ज्यादा से ज्यादा टी20 मुकाबले खेलने का फायदा मिलेगा। बेहरनडॉर्फ, एबॉट और एलिस के पास कुल मिलाकर 18 टी20 इंटरनेशनल का अनुभव है। इसके अलावा इनके पास आईपीएल अनुभव भी है। वहीं ड्वारशुइस के पास घरेलू क्रिकेट में 100 से ज्यादा टी20 मुकाबले खेलने का अनुभव है। फिंच के मुताबिक, इन खिलाड़ियों को इनके इसी अनुभव का फायदा पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मिलता दिखेगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पहलगाम हमले से बैकफुट पर मुस्लिम संगठन, क्या कमजोर पड़ जाएगा वक्फ कानून के खिलाफ आंदोलन?     |     बिहार: नौकरी हो तो ऐसी! घर बैठी रही नर्स, तीन साल तक आती रही सैलरी, इंक्रीमेंट भी मिला     |     कहीं चलेगी लू तो कहीं होगी बारिश, जानें-देशभर में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम     |     न खोले जाएंगे गेट और न होगी कोई सेरेमनी…अटारी बॉर्डर पर PAK के साथ सभी रस्म खत्म     |     पुलिस के जाल में फंस गई अशरफ की पत्नी! पहुंची हाईकोर्ट, लगाई ‘न्याय’ की गुहार     |     पहलगाम आतंकी हमला इंटेलिजेंस फेलियर, तेजस्वी यादव ने पूछा- यह किसकी है जिम्मेदारी?     |     सीमा हैदर नहीं जाएगी पाकिस्तान! पहलगाम हमले के बाद वकील एपी सिंह का दावा, बताया अलग मामला     |     800 कैंटीन, 500 रुपये में रुकने का इंतजाम… केदारनाथ धाम के रास्तों पर मिलेंगी ये सुविधाएं     |     खच्चर वाले बनकर आए थे आतंकी… स्केच देख मॉडल एकता तिवारी ने दो को पहचाना, बताया- कैसे बना रहे थे प्लान     |     ये तुम्हारे बच्चे हैं… जब ‘नजाकत’ से आतंकियों ने पूछा, जान जोखिम में डाल बचाई पर्यटकों की जिंदगी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें