कैबिनेट बैठक के कारण पचमढ़ी की सभी रिसार्ट व होटलें बुक

टूरिस्टों को आसपास के शहरों में भी ठहरने का ठिकाना नहीं मिल रहा
भोपाल । मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में सभी रिसार्ट व होटलें बुक हो चुकी हैं. यहां 26-27 मार्च को शिवराज कैबिनेट की चिंतन बैठक होगी जिसमें शामिल होने प्रदेश सरकार के मंत्री के साथ ही प्रदेशभर से भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी पचमढ़ी पहुंचेंगे। यही कारण है कि यहां सरकारी होटलों में जगह ही नहीं बची है। मप्र पर्यटन बोर्ड का विख्यात चंपक बंगला व ओल्ड होटल को भी बुक कराया जा चुका है। रिसार्ट व होटलों की एडवांस बुकिंग के कारण यहां आ रहे पर्यटक परेशान हो रहे हैं। टूरिस्टों को आसपास के शहरों में भी ठहरने का ठिकाना नहीं मिल रहा है।
26 व 27 मार्च को शिवराज कैबिनेट के सभी सदस्य पचमढ़ी में रहकर अपने कामकाज की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं पर चर्चा करेंगे। प्रदेश सरकार की इस दो दिन की बैठक को चिंतन बैठक का नाम दिया गया है। बैठक के मद्देनजर पचमढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पिपरिया, पचमढ़ी, सोहागपुर, बनखेड़ी के साथ ही पुलिस लाइन का बल भी पचमढ़ी में तैनात किया जा रहा है। इधर बैठक के लिए पचमढ़ी के सभी रिसार्ट व होटलें बुक हो गई हैं। पार्टी के कई नेताओं ने एडवांस बुकिंग करा ली है। सरकारी होटलों में भी जगह नहीं बची है। इतना ही नहीं पिपरिया सहित आसपास भी पर्यटकों को ठहरने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। होली पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक पचमढ़ी पहुंचे थे आगामी कुछ दिनों के लिए आम टूरिस्टों के लिए जगह नहीं बची है। सभी मंत्री 25 मार्च को भोपाल से बस से पचमढ़ी जाएंगे। इस दौरान बस सिर्फ एक जगह ही रूकेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 मार्च को पचमढ़ी पहुंचेंगे. वे सुबह 10 बजे बैठक को संबोधित करेंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिल्ली में इस दिन से लागू होगी वय वंदना योजना, हरदीप सिंह पुरी बोले- परिवार के खर्चे भी होंगे कम     |     डिंपल बरुआ से लेकर सुमन मजूमदार तक… पहलगाम हमले के बाद असम में क्यों मची धरपकड़, अब तक कई अरेस्ट     |     ‘मेरे लिए देश पहले, बीवी-बच्चा कुर्बान करने पड़ें तब भी गम नहीं…’, बिहार में पाकिस्तान के दामाद का फूटा गुस्सा     |     इन 5 वजहों से बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई अक्षय कुमार की केसरी 2, माधवन भी नहीं चले, न दिखा पहले जैसा जादू     |     हमलोग कौन-सा मर रहे हैं… पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ उगला जहर, पहलगाम हमले को लेकर गांगुली से की बदतमीजी     |     बेटों ने चुकाया बाप का कर्ज, अब कितनी हो गई अनिल अंबानी की नेटवर्थ     |     Incognito Mode की हिस्ट्री एक क्लिक में कैसे करें डिलीट, नहीं तो खुल जाएगा राज!     |     वैशाख अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या, जानें धार्मिक महत्व     |     कार बम से रूसी जनरल की हत्या का आरोपी डिटेन, यूक्रेन पर लगाया आरोप     |     भृंगराज का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल, लोग पूछेंगे घने-लंबे बालों का राज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें