लवलीना और निकहत को एशियाई खेलों के लिये मिला प्रवेश  

महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और निकहत जरीन ने एशियाई खेलों के लिये भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम में जगह बनायी है। लवलीना ने चयन ट्रायल फाइनल्स जीता जबकि जरीन ने ट्रायल्स के बाद 51 किग्रा वजन वर्ग जबकि बोरगोहेन ने 69 किग्रा से अपना स्थान बनाया। दोनों ने विश्व चैम्पियनशिप के लिये भी टीम में जगह बनायी थी पर जरीन ने पिछले सप्ताह हुए ट्रायल्स में 52 किग्रा वर्ग के लिये क्वालीफाई किया था जबकि बोरेगोहेन ने 70 किग्रा से जगह बनायी। एशियाई खेलों के ट्रायल फाइनल्स में लवलीना ने रेलवे की मुक्केबाज पूजा को हराया जबकि जरीन ने 2019 विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता मंजू रानी को पराजित किया।
विश्व चैम्पियनशिप के ट्रायल्स पिछले सप्ताह कराये गये थे। गौरतलब है कि एशियाई खेलों के लिये तीन वर्गों 57 किग्रा, 60 किग्रा और 75 किग्रा के लिये भी चयन की पुष्टि की गयी। एशियाई खेलों में पांच महिला वर्ग होंगे।
मनीषा ने 57 किग्रा ट्रायल मुकाबले में जीत दर्ज कर दोनों टूर्नामेंट के लिये जगह पक्की की जबकि जैसमीन ने 60 किग्रा और अनुभवी स्वीटी बूरा ने 75 किग्रा से प्रवेश किया। गौरतलब है कि विश्व चैम्पियनशिप छह मई से इस्तांबुल में शुरू होगी जो बोरगोहेन के लिये एक तरह से वापसी टूर्नामेंट होगी क्योंकि टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद वह किसी प्रतियोगिता में नहीं खेली हैं।
एशियाई खेलों के लिये भारतीय महिला टीम इस प्रकार है:
निकहत जरीन (51 किग्रा), मनीषा (57 किग्रा), जैसमीन (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) और स्वीटी बूरा (75 किग्रा)।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पहलगाम हमले से बैकफुट पर मुस्लिम संगठन, क्या कमजोर पड़ जाएगा वक्फ कानून के खिलाफ आंदोलन?     |     बिहार: नौकरी हो तो ऐसी! घर बैठी रही नर्स, तीन साल तक आती रही सैलरी, इंक्रीमेंट भी मिला     |     कहीं चलेगी लू तो कहीं होगी बारिश, जानें-देशभर में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम     |     न खोले जाएंगे गेट और न होगी कोई सेरेमनी…अटारी बॉर्डर पर PAK के साथ सभी रस्म खत्म     |     पुलिस के जाल में फंस गई अशरफ की पत्नी! पहुंची हाईकोर्ट, लगाई ‘न्याय’ की गुहार     |     पहलगाम आतंकी हमला इंटेलिजेंस फेलियर, तेजस्वी यादव ने पूछा- यह किसकी है जिम्मेदारी?     |     सीमा हैदर नहीं जाएगी पाकिस्तान! पहलगाम हमले के बाद वकील एपी सिंह का दावा, बताया अलग मामला     |     800 कैंटीन, 500 रुपये में रुकने का इंतजाम… केदारनाथ धाम के रास्तों पर मिलेंगी ये सुविधाएं     |     खच्चर वाले बनकर आए थे आतंकी… स्केच देख मॉडल एकता तिवारी ने दो को पहचाना, बताया- कैसे बना रहे थे प्लान     |     ये तुम्हारे बच्चे हैं… जब ‘नजाकत’ से आतंकियों ने पूछा, जान जोखिम में डाल बचाई पर्यटकों की जिंदगी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें