चीन सहित कई देशों में कोरोना के मामले बढ़े, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जाहिर की 

जेनेवा । दुनिया में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जाहिर की है। संगठन ने देशों को वायरस के खिलाफ सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही आशंका जाहिर की है, कि यह बड़ी परेशानी की शुरुआत हो सकती है। दक्षिण कोरिया और चीन सहित कुछ देशों में संक्रमण के आंकड़ों में इजाफा जारी है। इसके अलावा जानकारों का मानना है कि अमेरिका सहित कई देशों में भी स्थिति बिगड़ सकती है।
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि महीने भर आंकड़े कम होने के बाद बीते हफ्ते फिर बढ़ने लगे हैं। संगठन ने बताया कि इसके लिए ओमिक्रॉन वेरिएंट, बीए.2 सब-वेरिएंट और सामाजिक उपायों में ढील जैसे कई कारण शामिल हैं। कुछ देशों में टेस्टिंग में कमी के बाद भी ये बढ़ रहे हैं, जिसका मतलब है कि जो मामले हम देख रहे हैं, वह बस शुरुआत है।’
डब्ल्यूएचओ के अधिकारी कुछ देशों में गलत जानकारियों के चलते कम हुई टीकाकरण दर को भी बढ़ते मामलों का कारण मान रहे हैं। संगठन की मारिया वेन केरखोव ने कहा कि बीए.2 अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला वेरिएंट नजर आ रहा है। हालांकि, अभी तक इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। फिलहाल, इस बात के सबूत भी नहीं हैं, कि नए वेरिएंट्स के चलते मामलों में इजाफा हो रहा है।
बीते सप्ताह के मुकाबले दुनियाभर में नए संक्रमण की संख्या 8 फीसदी तक बढ़ गई। 7-13 मार्च के बीच 1.1 करोड़ नए मरीज और 43 हजार से कुछ ज्यादा मौतें हुई। जनवरी के बाद पहली बार यह बढ़त देखी गई थी। इस दौरान डब्ल्यूएचओ के वेस्टर्न पेसिफिक क्षेत्र में संक्रमण का आंकड़ा सबसे ज्यादा बढ़ा। इनमें दक्षिण कोरिया और चीन शामिल है। जहां मामले 25 फीसदी और मौते 27 प्रतिशत तक बढ़ गईं। अफ्रीका में भी नए मामलों में 12 फीसदी का इजाफा हुआ और मौते 14 फीसदी बढ़ गई। यूरोप में नए मामले 2 प्रतिशत बढ़े, लेकिन मौतों में इजाफा नहीं हुआ।
मार्च की शुरुआत से ही ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड्स और ब्रिटेन में मामले बढ़ रहे हैं। कई जानकार चिंता जता चुके हैं कि यूरोप कोरोना की एक और लहर का सामना कर रहा है। हालांकि, पूरे यूरोप में स्थिति खराब नहीं है। उदाहरण के लिए डेनमार्क में फरवरी में बीए.2 के चलते कुछ समय के लिए मामले बढ़े, लेकिन बात में कम हो गए। जानकार इस बात को लेकर भी चिंतित हैं कि यूरोप की तरह अमेरिका में भी संभावित रूप से बीए.2 के चलते लहर आ सकती है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पहलगाम हमले से बैकफुट पर मुस्लिम संगठन, क्या कमजोर पड़ जाएगा वक्फ कानून के खिलाफ आंदोलन?     |     बिहार: नौकरी हो तो ऐसी! घर बैठी रही नर्स, तीन साल तक आती रही सैलरी, इंक्रीमेंट भी मिला     |     कहीं चलेगी लू तो कहीं होगी बारिश, जानें-देशभर में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम     |     न खोले जाएंगे गेट और न होगी कोई सेरेमनी…अटारी बॉर्डर पर PAK के साथ सभी रस्म खत्म     |     पुलिस के जाल में फंस गई अशरफ की पत्नी! पहुंची हाईकोर्ट, लगाई ‘न्याय’ की गुहार     |     पहलगाम आतंकी हमला इंटेलिजेंस फेलियर, तेजस्वी यादव ने पूछा- यह किसकी है जिम्मेदारी?     |     सीमा हैदर नहीं जाएगी पाकिस्तान! पहलगाम हमले के बाद वकील एपी सिंह का दावा, बताया अलग मामला     |     800 कैंटीन, 500 रुपये में रुकने का इंतजाम… केदारनाथ धाम के रास्तों पर मिलेंगी ये सुविधाएं     |     खच्चर वाले बनकर आए थे आतंकी… स्केच देख मॉडल एकता तिवारी ने दो को पहचाना, बताया- कैसे बना रहे थे प्लान     |     ये तुम्हारे बच्चे हैं… जब ‘नजाकत’ से आतंकियों ने पूछा, जान जोखिम में डाल बचाई पर्यटकों की जिंदगी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें