रोजर फेडरर यूक्रेन के बच्चों की मदद के लिए दान करेंगे करोड़ों रुपये खेल By Nayan Datt On Mar 19, 2022 दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने रोजर फेडरर ने शुक्रवार को एक बड़ा एलान किया। वे यूक्रेन में युद्ध से प्रभावित बच्चों की देखभाल और शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अपने फाउंडेशन के माध्यम से 500,000 डॉलर (करीब 3.80 करोड़ रुपये) दान देंगे। रूस और यूक्रेन के बीच 23 दिनों से संघर्ष चल रहा है। करीब 65 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। वहीं, 32 लाख से ज्यादा लोग पहले ही यूक्रेन छोड़ चुके हैं। यह भी पढ़ें इतना मारा, इतना मारा कि बल्ला ही टूट गया, केएल राहुल कर रहे… Apr 25, 2025 मुंबई इंडियंस के पक्ष में दे रहा फैसले? ईशान किशन विवाद के… Apr 24, 2025 24 फरवरी को रूस के आक्रमण शुरू होने के बाद से लगभग 30 लाख शरणार्थी यूक्रेन से भाग गए हैं। यह संख्या देश की आबादी का लगभग 7 फीसदी है। फेडरर ने ट्विटर पर कहा, “मैं और मेरा परिवार यूक्रेन से तस्वीरें देखकर भयभीत हैं और उन निर्दोष लोगों के लिए दिल टूट गया है जो इतने बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। हम शांति के लिए खड़े हैं।” Share