बिहार में तापमान 40 के पार जाने के आसार देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 पटना । प्रदेश में होलिका के दिन गुरुवार को मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। प्रदेश में पछुआ की जगह पूरबा हवा का प्रवाह बना रहा। इसकी गति चार-पांच किमी दर्ज की गई। मौसमी विज्ञानी की मानें तो गुरुवार को चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र दिल्ली एवं राजस्थान के आसपास स्थित होने के कारण प्रदेश में गर्म व शुष्क हवा का प्रवाह बना हुआ है। इस कारण दिन और रात के तापमान में असर पड़ा है। यह भी पढ़ें बहुत ही दुखद दुर्घटना, हमने बहुत से लोगों को खो दिया…… Jun 12, 2025 बेंगलुरु भगदड़: आरसीबी के मार्केटिंग प्रमुख की गिरफ्तारी के… Jun 11, 2025 अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने से प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार हैं। गुरुवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज किया गया। पूर्वानुमान में बताया गया कि होली के दिन यानी शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क बने होने के साथ आसमान साफ रहेगा। ऐसे में लोग होली का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। Share