कहां हैं ये मंदिर, जहां होती है श्री यंत्र की पूजा?

आज तक हमने आपके ऐसे मंदिरों के बारे में बताया है कि जहां देवी-देवताओं की पूजा मूर्ति रूप में होती है। परंतु क्या आप जानते हैं हमारे देश में एक ऐसा भी मंदिर है जहां देवी-देवता की मूर्ति पूजा नहीं बल्कि श्री यंत्र की पूजा होती है। जी, आप ने बिल्कुल सही पढ़ा है। तो चलिए जानते हैं कहां ये मंदिर जहां श्री यंत्र की पूजा होती है। इसके अलावा जानेंगे भारत में स्थित दो अन्य मंदिरों के बारे में-

अम्बा जी माता मंदिर
अम्बा जी माता मंदिर भारत में मां शक्ति के 51 शक्तिपीठों में से एक प्रधान पीठ है। यह मंदिर गुजरात-राजस्थान सीमा पर अरासुर पर्वत पर स्थित है। यहां कोई मूॢत स्थापित नहीं है केवल पवित्र श्रीयंत्र की पूजा मुख्य आराध्य रूप में की जाती है। इस यंत्र को कोई भी सीधे आंखों से देख नहीं सकता एवं इसकी फोटोग्राफी भी निषेध है। मां अम्बा जी का मूल पीठ स्थल कस्बे में गब्बर पर्वत के शिखर पर है। माना जाता है कि यह मंदिर लगभग 1200 वर्ष से अधिक प्राचीन है।

श्रीनाथ जी मंदिर
भगवान श्री कृष्ण को गोवर्धनधारी के रूप में पूजा जाता है। श्रीनाथ जी मंदिर राजस्थान के उदयपुर में स्थित है। इसका निर्माण 17वीं शताब्दी में किया गया था। मंदिर भगवान श्रीनाथजी (श्री कृष्ण) को समर्पित है। इस मंदिर को ‘श्रीनाथ जी की हवेली’ के नाम से भी पुकारा जाता है। मंदिर का ढांचा बेहद साधारण है मगर मंदिर का सौंदर्यात्मक आकर्षण अद्भुत है। श्रीनाथ जी की छवि भगवान के दिव्य सौंदर्य को देखने और महसूस करने लायक है।

चामुंडा देवी मंदिर
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की धर्मशाला तहसील के पालमपुर कस्बे में स्थित यह मंदिर देवी शक्ति के 51 शक्तिपीठों में से एक है। वर्तमान में उत्तर भारत की 9 देवियों में चामुण्डा देवी का दूसरा दर्शन होता है। मंदिर माता काली को समर्पित है जो शक्ति और संहार की देवी हैं। जब-जब धरती पर कोई संकट आया है तब-तब माता ने दानवों का संहार किया है। असुर चण्ड-मुण्ड के संहार के कारण माता का नाम चामुण्डा पड़ गया। मंदिर समुद्र तल से 1000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह धर्मशाला से 15 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां प्रकृति ने अपनी सुंदरता भरपूर मात्रा में प्रदान की है। मंदिर बंकर नदी के किनारे स्थित है और पर्यटकों के लिए भी यह एक पिकनिक स्पॉट है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     “नेताजी की अस्थियां कहां हैं?”—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल कि बंद हो गई बोलती!     |     Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा 10 लाख करोड़ का चूना     |     Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— “अमेरिका के दबाव में क्यों है भारत की तेल नीति?”     |     Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्लान; दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन     |     बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर; कश्मीर की राजनीति में हलचल     |     LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना होगा इंतजार; जानें सप्लाई का नया शेड्यूल     |     दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया भी टोल; NHAI ने दी पूरी डिटेल     |     संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा, कार्यवाही स्थगित     |     थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: “विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!” खुले खत में खोली ‘नैतिकता’ की पोल     |     फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— “मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!” सुरक्षा घेरे पर उठाए गंभीर सवाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें