होली पर रंगों से खेलने के पहले ही पड़ोसियों में चले चाकू मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 इंदौर 19 मार्च द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। टीआई सतीश द्विवेदी के मुताबिक रितिका बसारी निवासी द्वारकापुरी की शिकायत पर जितेंद्र सोनी विनायक सोनी खुशीलाल शोभा सोनी और एक अन्य महिला के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज करवाया है। वहीं दूसरे पक्ष से जितेंद्र सोने की शिकायत पर रितिका जय और हरीश एवं अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। यह भी पढ़ें MP News: शिवपुरी में मंत्री के बेटे की थार ने 5 लोगों को… Apr 16, 2026 Chhindwara News: रिटायर्ड PWD अधिकारी और भाई के ठिकानों पर… Apr 16, 2026 रितिका ने बताया कि उन्होंने जितेंद्र से मकान लिया था जिसका पूरा पेमेंट देने के बाद भी वह मकान की रजिस्ट्री नहीं कर रहा। गुरुवार शाम को जितेंद्र के यहां से शोभा और अन्य महिला पहुंची थी। उन्होंने रजिस्ट्री नहीं करने की बात पर धमकाया वहीं इस दौरान जितेंद्र सोनी वहां चाकू लेकर पहुंचा और अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। वही जितेंद्र सोनी ने बताया कि रितिका बसारी के परिवार के लोगों ने भी उन पर हमला किया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की है। Share