हिमाचल प्रदेश में काँग्रेस को लगा बड़ा झटका, 4 बड़े चेहरे समेत कई अन्य आम आदमी पार्टी में शामिल

नई दिल्ली । जब से आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ने कि घोषणा की है तब से लगातार बड़े चेहरों का पार्टी में शामिल होने का सिलसिला तेज़ हो गया है। इसी कड़ी में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हिमाचल प्रदेश के 31 प्रमुख चेहरों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रमुख चेहरों में शामिल रहें – ग्रामीण कामगार व मनरेगा कार्यकर्ता संगठन के अध्यक्ष संत राम, सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से ज़िला परिषद मेंबर मुनीश शर्मा, काँग्रेस पार्टी के ज़िला परिषद मेंबर एवं पूर्व पंचायत प्रधान निर्मल पांडे, लाहौल स्पीति एकता मंच के चेयरमैन सुदर्शन जसपा और हिमाचल नीति अभियान के स्टेट सेक्रेटरी रह चुके संदीप मिनहंस। इसके अलावा अहम चेहरों में मंडी जिला के कांग्रेस कमेटी महासचिव कुलदीप शर्मा, हमीदपुर लोकसभा से वन अधिकार एवं ग्रामीण विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल दीप और धर्मपुर विधान सभा में 2 बार जीत कर आने वाले पंचायत प्रधान सुरेन्द्र बंधु भी शामिल रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ हिमाचल प्रदेश के स्टेट इंचार्ज व दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सभी का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पूरे देश में लोग पुरानी और भ्रष्टाचार की राजनीति से तंग आ चुके हैं। लोगो को अब नए विकल्प की तालश है, नई पार्टी कि तलाश है जो इस देश को बेहतर भविष्य दे सके। आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त पार्टी है, ईमानदार लोगों की पार्टी है। उन्होने आगे कहा, “दिल्ली में 7 साल से हमारी सरकार है जो पूरे ईमानदारी और मेहनत से काम कर रही है। हमारे पास दिखाने के लिए हमारा काम है। पंजाब में जबसे हमारी सरकार बनी है तबसे वहाँ रोजाना बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इस काम की राजनीति से प्रभावित हो कर अब हिमाचल प्रदेश के लोग भी कह रहे हैं की उन्हे भी एक ईमानदार और भ्रष्टाचार मुक्त पार्टी चाहिए। हिमाचल प्रदेश के लोगो को हमसे काफी उम्मीद है और हम जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।”
उन्होने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगो को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप सभी लोग आज पार्टी में शामिल हुए हैं इसके लिए बहुत-बहुत बधाई, लेकिन अब ये आपकी भी ज़िम्मेदारी है कि हिमाचल प्रदेश में जीतने भी लोग, जो ईमानदार राजनीति का हिस्सा बनना चाहते हैं और बदलाव कि इस राजनीति से जुड़ना चाहते हैं, उनको पार्टी में शामिल करें ताकि हम एक बेहतर संगठन बनाएँ और चुनाव जीतकर एक बेहतर सरकार जनता को दें।
इस अवसर पर सत्येंद्र जैन ने सबका आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आम आम आदमी पार्टी में शामिल हुए यह सभी दिग्गज लोग अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे हैं। शामिल हुए सभी लोग पढे-लिखे और ईमानदार हैं। कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हे जिला पंचायत इलैक्शन में 12 हज़ार से भी ज़्यादा वोट मिले हैं, जो की दूसरी पार्टियों को मिले वोट के मुक़ाबले 5 गुने से भी ज़्यादा है। यह महत्वपूर्ण इसलिए भी है क्यूंकि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में तकरीबन 15-18 हज़ार वोट पाने वाला व्यक्ति एमएलए बन जाता है, इसीलिए आज पार्टी में शामिल हुए लोग सिर्फ 31 नहीं बल्कि 31 लाख जनता का प्रतिनिधित्व हैं । ये सभी लोग जो आज पार्टी में शामिल हुए हैं वो सब हिमाचल प्रदेश का विकास देखना चाहते हैं। जबसे हमने हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ने की घोषणा की है, तब से हमें पूरे राज्य से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। हिमाचल प्रदेश के कई युवा और जागरूक नेता आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए आगे आए हैं। दूसरी पार्टियों में कई अच्छे लोग हैं जो आम आदमी पार्टी से जुड़ कर इस बदलाव की राजनीति का हिस्सा बनना चाहते हैं। उन सभी लोगो का आम आदमी पार्टी में स्वागत है।”
उन्होने आगे कहा, पार्टी को पूरे हिमाचल प्रदेश से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और लोग बदलाव के लिए मतदान करने के लिए तैयार हैं। 6 तारीख़ को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल के मंडी ज़िले में चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। हम हिमाचल प्रदेश के एक-एक जनता तक अपना पैगाम पहुंचाएंगे कि आम आदमी पार्टी एक नए विकल्प के तौर पर उभर रही है, इसीलिए अब काँग्रेस और भाजपा पर निर्भर रहने कि ज़रूरत नहीं है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी     |     US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत     |     Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा     |     BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान     |     Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट     |     Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा     |     UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा     |     Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के बीच डेली सर्विस     |     Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार     |     UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव; 34 अफसरों के तबादले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें