हर्ष लिंबाचिया ने उड़ाया भारती सिंह के वजन का मजाक, लाइव शो में फूट पड़ा कॉमेडियन का गुस्सा!

हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह (Bharti Singh) के बीच अक्सर मीठी नोकझोंक देखने को मिलती हैं लेकिन एक बार हर्ष ने उनके वजन को लेकर कमेंट कर दिया था. हालांकि भारती भी चुप रहनेवालों में कहां थीं तो उन्होंने भी हर्ष (Haarsh Limbachiyaa) को करारा जवाब देकर चुप करा दिया था.

नई दिल्ली: भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं. भारती और हर्ष कैमरे के सामने एक-दूसरे का मजाक उड़ाने से भी नहीं चूकते हैं. एक बार मजाक-मजाक में हर्ष ने भारती सिंह को बीन बैग तक कह दिया लेकिन भारती ने भी उन्हें सबके सामने करारा जवाब दिया था.

हर्ष ने उड़ाया भारती के वजन का मजाक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हर्ष (Haarsh Limbachiyaa) पत्नी भारती के मोटापे का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, ये वीडियो रिएलिटी डांस शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ का है जो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है. शो में हर्ष पत्नी भारती के वजन को लेकर उनके मजे लेने की कोशिश करते हैं लेकिन भारती भी अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से उन्हें धो डालती हैं.

ये भी पढें : Obstructive Sleep Apnea: ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया बीमारी से जूझ रहे थे Bappi Lahiri, जानें लक्षण और कारण

भारती सिंह ने दिया ऐसा करारा जवाब

वीडियो में हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) कहते हैं, बीन बैग कितना भी आरामदायक हो लेकिन पूरी जिंदगी बीन बैग के साथ नहीं होता है. इसके बाद वह तुरंत बात को संभालते हुए भारती से कहते हैं, मैं मजाक कर रहा था बेबी. ये बस मजाक था. इस पर भारती सिंह (Bharti Singh) कहती हैं, अरे! बहुत लोग तरसते हैं इस बीन बैग के ऊपर पर बैठने के लिए. लेकिन फिर भी मैं इस लकड़ी की कुर्सी पर बैठती हूं.

प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं भारती सिंह

बताते चलें कि कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं. वह बहुत जल्द बच्चे को जन्म देने वाली हैं. इन दिनों भारती अक्सर बेबी बंप दिखाते हुए फोटोशूट करवाती रहती हैं. भारती ने बताया था कि उनकी डिलीवरी इस साल अप्रैल में होने वाली है. कुछ दिनों पहले भारती और हर्ष ने खास तरीके से अपने माता- पिता बनने की खुशी फैंस के साथ शेयर की थी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Prayagraj Triple Murder: प्रयागराज के मेजा में तिहरे हत्याकांड से सनसनी; घर के बाहर मिलीं 3 लाशें     |     IT Engineer Death Case: मसूरी में नवविवाहिता की मौत से सनसनी; फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार     |     Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रोक; जानें क्या है मामला     |     TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले में बढ़ी मुश्किलें     |     Rahul Gandhi’s Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प्लान?     |     Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘पंजाब में ड्रग्स सप्लाई के पीछे बीजेपी’     |     Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए उड़ान     |     Rahul Gandhi Kota Rally: कोटा से राहुल गांधी शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन; ‘शिक्षा बचाओ-भविष्य बचाओ’ रैली की पूरी जानकारी     |     Jaipur News: शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के को जड़े थप्पड़; मचा हड़कंप     |     Bareilly News: चाइनीज मांझे का कहर; गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, फ्लाईओवर पर हुआ बड़ा हादसा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें