हरियाणा में एचईआरसी के जीएम से भिड़ा ब्लैकलिस्ट ठेकेदार, खानी पड़ी हवालात की हवा हरियाणा By Nayan Datt On Apr 5, 2022 हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईआरसी) में बसें बनाने का ठेका पाने में सफल हो चुके ब्लैकलिस्ट ठेकेदार को जीएम से भिड़ना भारी पड़ गया। जीएम से बदसलूकी पर न केवल हवालात की हवा खानी पड़ी, बल्कि अब चेसिज पर बॉडी बांधने का काम भी नहीं मिलेगा। ठेकेदार ने जीएम से प्रतिद्वंद्वी फर्म के टेंडर के रेट जानने के लिए गलत आचरण किया। वह ब्लैकलिस्ट होने के बावजूद फर्म का नाम बदलकर बॉडी बनाने का काम लगभग ले ही चुका था। यह भी पढ़ें Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे… May 18, 2026 Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही… May 18, 2026 शुक्रवार को एचईआरसी गुरुग्राम में जीएम से मिलने पहुंचा। यहां उसने दूसरी फर्म का रेट देने के लिए दबाव बनाया, जिससे जीएम ने साफ मना कर दिया। इस पर ठेकेदार ने गर्मागर्मी शुरू कर दी। जीएम कार्यालय के दरवाजे पर पैर मारे। बदतमीजी की हद होने पर जीएम ने पुलिस आयुक्त गुरुग्राम कला रामचंद्रन से संपर्क साधा। उन्होंने तुरंत ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया। Share