हनुमान मंदिर के पास एक साथ 6 अजगर देख लोगों में हड़कंप उत्तरप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 मुथरा। मथुरा के थाना नौहझील के गांव रायपुर में हनुमान मंदिर के पास लोग तब सकते में रह गए, जब मिट्टी के टीले पर 6 अजगर सांप एक साथ देखे गए। इन्हे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने सांपों का मुंह बांधना शुरू कर दिया, तो वहीं कुछ लोगों ने सांपों का वीडियो बनाया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लोग के बीच में चर्चा बनी हुई है कि एक साथ एक-दो नहीं बल्कि छह-छह सांप टीले में मौजूद थे। यह भी पढ़ें गाजीपुर में बड़ी प्रशासनिक चूक! मुस्लिम परिवार के 25 लोगों… Dec 14, 2025 जौनपुर में दिल दहला देने वाली घटना! ‘पत्नी और ससुराल… Dec 13, 2025 सबसे हैरान करने वाली बात यह भी है कि इसी टीले पर महिलाएं और बच्चे मिट्टी लेने जाते थे। इसके अलावा वहीं पास में ही अक्सर बच्चे खेला करते थे। हालांकि इन लोगों ने शुक्र मनाया कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और अजगरों ने किसी को अपना निवाला नहीं बनाया। लोगों ने इन सांपों को बांधकर वन विभाग की टीम को सूचना दे दी। वन विभाग के कर्मचारी सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे और इन सांपों को अपने कब्जे में लेकर चले। उन्होंने बताया कि वे इन सभी अजगर सांपों को दूर जंगल में छोड़ देंगे। Share