स्कूल ड्रॉप आउट्स के लिए नया रास्ता, जामिया कराएगा ऑनलाइन डिजिटल कोर्स

नई दिल्ली | जामिया मिलिया इस्लामिया का सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप, एक ऐसा ऑनलाइन कोर्स लेकर आया है जो स्कूल ड्रॉपआउट को अगले स्तर की व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने में सक्षम है। विश्वविद्यालय का कहना है कि वह इन छात्रों के लिए एक ऑनलाइन डिजिटल मार्केटिंग कोर्स शुरू करने जा रहा है। जामिया विश्वविद्यालय के मुताबिक स्कूल ड्रॉपआउट के साथ-साथ यह कोर्स अन्य सभी प्रोफेशनल्स, जॉब सीकर्स और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए भी उपलब्ध होगा।

डिजिटल मार्केटिंग अब बिजनेस का एक अभिन्न अंग बन चुका है, चाहे वह बड़ा हो या छोटा, और इससे भी अधिक ग्लोबल इकॉनमी ई-कॉमर्स की ओर बढ़ रही है और इंटरनेट हमारे दैनिक जीवन के लगभग हर पहलू में पैठ बना चुका है। इसी को देखते हुए जामिया विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने यह कोर्स डिजाइन किया है।

जामिया के डिजिटल मार्केटिंग कोर्स डिजाइन करने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि वास्तव में डिजिटल मार्केटिंग क्या है सबसे पहले यह तथ्य स्पष्ट करने की आवश्यकता है। हमने बताया है कि डिजिटल मार्केटिंग उन सभी मार्केटिंग से जुड़ा है जो डिजिटल तकनीक का उपयोग करता है, जैसे कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन विज्ञापन, मोबाइल डिवाइस, वेबसाइट, ब्लॉग, ईमेल इत्यादि।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस ऑनलाइन डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस कोर्स की मुख्य विशेषताएं, डिजिटल मार्केटिंग ओवरव्यू, लीड जेनरेशन, सर्च इंजन ओप्टीमाईजेशन, ब्लॉगिंग एंड कंटेंट मार्केटिंग, ऑनलाइन एड्स एंड ऐडवर्डस, सोशल मीडिया मार्केटिंग, यूट्यूब एंड ऐडसेंस, गूगल एंड वेब एनालिटिक्स और ईमेल मार्केटिंग हैं।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट तौर पर यह भी बताया है कि एक कोर्स में कौन शामिल हो सकता है। इस विशेष कोर्स में सभी प्रोफेशनल्स, एंट्रेप्रेंयुअर्स, विश्वविद्यालय के छात्र, जॉब सीकर्स और स्कूल ड्रॉपआउट छात्र शामिल हो सकते हैं। इस कोर्स की अवधि 3 महीने की है और यह केवल ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होगा। शाम के समय इस कोर्स की कक्षाएं ली जाएंगी इस कोर्स के लिए 5000 रुपए फीस तय की गई है।

छात्रों को प्लेसमेंट सहायता प्रदान करने के लिए सीआईई ने नौकरी ग्रुप वेंचर ‘जॉब’ है के साथ एक करार भी किया है। जामिया विश्वविद्यालय के मुताबिक ऑनलाइन डिजिटल मार्केटिंग कोर्स का पंजीकरण 26 मार्च, 2022 से शुरू होगा आर कक्षा 15 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मालिक के खिलाफ FIR, 4 अरेस्ट, जांच कमेटी गठित… गोवा नाइट क्लब में हादसे पर CM का एक्शन     |     पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: पंजाबी यूनिवर्सिटी को 30 करोड़ रुपये की सौगात, शिक्षा में नहीं आएगी बाधा- CM मान     |     2026 तक पंजाब में लड़कियों का अनुपात बढ़ाने का लक्ष्य ; बेटियों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का बड़ा कदम     |     मुजफ्फरपुर में मां ने किया शर्मनाक काम: डेढ़ लाख रुपये में नवजात बच्चे का सौदा, जन्म के तुरंत बाद बेचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     गोवा में भयानक हादसा: नाइट क्लब में गैस सिलेंडर विस्फोट से 25 की मौत, PM मोदी ने CM से की बात, पीड़ितों के लिए मदद का किया ऐलान     |     PM मोदी ने दिया आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे फंड में दान! देशवासियों से की बड़ी अपील, सैनिकों के कल्याण के लिए आप भी करें योगदान     |     इंडिगो का उड़ान भरने का संकल्प! 1650 से अधिक उड़ानें और 137 गंतव्य फिर से चालू, एयरलाइन ने दिलाया परिचालन क्षमता का भरोसा     |     राजनाथ सिंह ने किया श्योक टनल का उद्घाटन: 920 मीटर लंबी यह टनल लद्दाख में सेना का मूवमेंट और हथियारों की सप्लाई बनाएगी सुपर फास्ट     |     बंगाल के बाद अब हैदराबाद में भी बाबरी मस्जिद मेमोरियल की घोषणा! मुश्ताक मलिक बोले- ‘बाबर से किसी को समस्या नहीं होनी चाहिए’, सियासी पारा चढ़ा     |     कोलकाता में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: ‘भारत में हम तनातनी नहीं, सनातनी चाहते हैं’, सामूहिक गीता पाठ में दिया धार्मिक और राजनीतिक संदेश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें