स्कूल-कॉलेज के बस ड्राइवरों को मोतियाबिंद की 10 दिन में जांच कराना जरूरी मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 इंदौर | सुपर कॉरिडोर पर मंगलवार को किड्स कॉलेज के बस चालक ने एक्टिवा चालक लक्ष्मण साहू व उनकी बेटी काजल व बेटे विपिन की कुचलने से हुई मौत के मामले में कलेक्टर मनीष सिंह सख्ती बरती है। उन्होंने एडीएम पवन जैन को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसके तहत अगर पहले तय की गई गाइड लाइन के तहत लापरवाही पाई गई तो कॉलेज संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर… May 10, 2026 Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट… May 10, 2026 इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बार डीपीएस बस दुर्घटना के बाद बनी गाइन लाइन पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसे लेकर कलेक्टर ने दो दिन में सभी स्कूलों व कॉलेज के संचालकों की एक बैठक बुलाई है। इसमें मुख्य मुद्दा बसों के संचालित होने की गाइड लाइन का है कि स्कूल व कॉलेज प्रबंधन द्वारा इसका पालन किया जा रहा है या नहीं, जो नए बस ड्राइवर रखे गए हैं उनका वैरीफिकेशन हुआ या नहीं, इनके लाइसेंस, अनुभव, बस में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे, स्पीड, क्षमता आदि को लेकर भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। Share