सोने-चांदी की कीमतों में फिर जबरदस्त उछाल व्यापार By Nayan Datt On Feb 10, 2022 गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा। आज 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत उछलकर 48,757 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत भी एक बार फिर से बढ़ गई। चांदी के भाव में 0.15 फीसदी की तेजी आई और इसके बाद यह 62,780 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। यह भी पढ़ें PM Kisan 22nd Installment Date: बजट 2026 में किसानों की मौज!… Jan 16, 2026 RBI का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: भारतीय बैंकिंग को मिलेगी नई… Jan 15, 2026 देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। Share