सेलेक्टर्स ने एक साथ किया इन 4 प्लेयर्स को बाहर, अब टीम में वापसी हुई नामुमकिन!

श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट और टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम का ऐलान हुआ है. जब सेलेक्टर्स ने टीम का ऐलान किया तो उसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले. खासकर कुछ बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया.

श्रीलंका से होगा अब भारत का सामनाबीसीसीआई ने किया टीमों का ऐलानरोहित बने नए टेस्ट कप्ताननई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट और टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम का ऐलान हुआ है. इसी के साथ बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को नया टेस्ट कप्तान भी चुन लिया है. श्रीलंकाई टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जब सेलेक्टर्स ने टीम का ऐलान किया तो उसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले. खासकर कुछ बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर बोर्ड ने युवा खिलाड़ियों को मौका देने की ठानी है.

एक साथ चार खिलाड़ी हुए बाहर

श्रीलंका के खिलाफ टीम के ऐलान के साथ ही बीसीसीआई ने कई दिग्गज खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है. इन खिलाड़ियों में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का नाम सबसे बड़ा है. वहीं ईशांत शर्मा और दिग्गज विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को भी बाहर कर दिया गया है. इसके अलावा केएल राहुल चोट के चलते इस सीरीज से बाहर रहने वाले हैं. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर को भी चोट के चलते पूरे दौरे से बाहर रहना होगा.

बीसीसीआई ने कहा खेलो रणजी

टीम का ऐलान करते वक्त मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा पर खुलकर बातचीत की. चेतन शर्मा ने कहा कि ये दोनों ही बल्लेबाज खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और उन्हें टीम में वापसी करने के लिए मौजूदा रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. वहीं ऋद्धिमान साहा और ईशांत शर्मा की मुश्किलें यहां भी समाप्त नहीं होंगी, क्योंकि टीम से ड्रॉप हुए इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना नाम रणजी ट्रॉफी में भी नहीं दिया है. ऐसे में इन महान खिलाड़ियों का करियर अब खत्म होता सा दिखाई पड़ रहा है.

चेतन शर्मा ने कहा, ‘चयन समिति ने रहाणे और पुजारा के नाम पर काफी चर्चा की. हमने उन्हें बताया कि हम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए दरवाजे बंद नहीं हुए. हमने उन्हें रणजी ट्रॉफी में खेलने की सलाह दी है.’

इन दो प्लेयर्स की लगी लौटरी

वहीं श्रीलंका सीरीज के साथ ही कुछ युवा खिलाड़ियों की टीम में वापसी भी हुई है. युवा ओपनिंग बल्लेबाज प्रियंक पांचाल को टीम में एक बार फिर से चुन लिया गया है. वहीं केएस भरत को ऋषभ पंत के साथ टीम का विकेटकीपर चुना गया है. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर पूरे श्रीलंका दौरे से बाहर रहने वाले हैं.

भारतीय टेस्ट टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (वाइस कैप्टन), मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और सौरभ कुमार.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी     |     दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कैपिटल खर्च     |     जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर चोरी, 4 पर FIR दर्ज     |     पेपर लीक के ‘Proceeds of Crime’ की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो सकती है बड़ी एंट्री     |     केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— “राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैलाना चाहते हैं अराजकता”     |     मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संशोधन बिल?     |     दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— “First in My Bloodline” हर बेटी के सशक्तिकरण की वास्तविक पहचान     |     दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम मोदी को घेरा     |     महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ‘ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी’ के तहत 803 प्रोएक्टिव FIR दर्ज     |     ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें