सूरत की राधिका टॉपर, नितिन जैन दूसरे और चेन्नई की निवेदिता टॉप 3 में

नई दिल्ली | चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए ली गई फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। देश विदेश में आयोजित की गई इन परीक्षाओं में न्यू कोर्स में पहले स्थान पर राधिका बेरीवाला नामक छात्रा ने टॉप किया है। राधिका गुजरात के सूरत सेंटर की छात्रा हैं। वहीं दूसरे नंबर पर खतौली के नितिन जैन रहे हैं। टॉप 3 की लिस्ट में तीसरा नाम चेन्नई की निवेदिता का है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया द्वारा घोषित रिजल्ट के मुताबिक राधिका बेरीवाला ने कुल 800 में से 640 अंक अर्जित किए हैं। 80 प्रतिशत अंकों के साथ वह यह परीक्षा टॉप करने में सफल रही। वहीं नितिन जैन और राधिका के बीच केवल 1 प्रतिशत अंक का फासला है। दूसरे नंबर पर रहे नितिन जैन ने कुल 800 में से 632 अंक हासिल किए हैं। नितिन जैन ने इन परीक्षाओं को से 79 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया है।

देशभर में तीसरे नंबर पर रही चेन्नई की निवेदिता ने 800 में से 624 अंक हासिल किए और उन्होंने 78 फीसदी अंकों के साथ टॉप 3 में अपना स्थान बनाया है। गौरतलब है कि निवेदिता नंबर दो फर रहे नितिन जैन से मात्र 1 प्रतिशत और नंबर वन रही राधिका से 2 प्रतिशत अंकों से पीछे हैं।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने गुरुवार दोपहर सीए का यह रिजल्ट घोषित किया। इस दौरान सीए फाउंडेशन का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आधिकारिक बेवसाइट पर परिणाम पर देखे जा सकते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने रिजल्ट की घोषणा करते हुए बताया कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने पुराने और नए दोनों कोर्स के फाइनल परीक्षा परिणाम की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स द्वारा सीए फाइनल के लिए 5 से 20 दिसंबर 2021 तक देश भर में परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं देश के 192 जिलों में सीए फाउंडेशन न्यू स्कीम की परीक्षा 13 से 19 दिसंबर 2021 तक ली गई थी।

इससे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने जुलाई 2021 का परीक्षा का रिजल्ट 13 सितंबर, 2021 को जारी कर दिया था।

गौरतलब है कि सीए और सीएस पाठ्यक्रम को अब पोस्ट ग्रेजुएशन के समकक्ष माना जाएगा । सीए और सीएस सीएस कर चुके व्यक्ति यूजीसी नेट की परीक्षा दे सकते हैं। साथ ही वह पीएचडी करने के लिए भी सक्षम होंगे।

इन संस्थानों द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन के आधार पर यूजीसी ने यह मान्यता दी है।

यूजीसी को सीए और कंपनी सेक्रेटरी के साथ-साथ कॉस्ट अकाउंटिंग की तरफ से यह आवेदन प्राप्त हुआ था। अपने अनुरोध में इन संस्थानों ने सीए सीएस और कॉस्ट अकाउंटिंग को पीजी के समकक्ष दर्जा देने की मांग की थी। यह आवेदन प्राप्त होने के उपरांत इसके लिए यूजीसी ने एक विशेष कमेटी का गठन किया। यूजीसी की 550वीं मीटिंग के दौरान यह आवेदन स्वीकार कर लिया गया।

सीए और सीएस ने इस संबंध में यूजीसी को भेजे गए अपने अनुरोध में कहा था कि सीए और सीएस उत्तीर्ण कर चुके युवा उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। एमकाम और एमबीए के मुकाबले सीए सीएस और आइसीडब्ल्यूए के विद्यार्थियों का सिलेबस काफी विस्तृत है। बावजूद इसके इन छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके छात्रों के समतुल्य नहीं माना जाता साथ ही यह छात्र शोध के लिए भी एलिजिबल नहीं माने जाते।

सीए और सीएस संस्थानों की अपील पर सकारात्मक फैसला लेते हुए यूजीसी ने न केवल इन संस्थानों से पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके छात्रों के समकक्ष माना है, बल्कि उन्हें पीएचडी में दाखिले के लिए भी समान अवसर दिए जाएंगे। यह छात्र यूजीसी नेट की की परीक्षा देकर शिक्षण के क्षेत्र में भी जा सकते हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बोकारो से अपहृत ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या, गिरिडीह से शव बरामद; 6 गिरफ्तार     |     दुमका में कड़ाके की ठंड ने छीनी 2 जिंदगियां! आग तापते समय दो महिलाओं की मौत…मची चीख-पुकार     |     रिम्स के बाद हरमू नदी, बड़ा तालाब और डैम होंगे अतिक्रमण मुक्त! हाईकोर्ट का आदेश- दो हफ्ते में करें पूरा     |     धनबाद के एक घर में लगी भीषण आग, दो की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर     |     साहिबगंज के उधवा पक्षी अभयारण्य रामसर साइट घोषित, प्रवासियों पक्षियों का बना सुरक्षित जोन     |     रांची में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप     |     झारखंड में सताने लगी है सर्दी , रांची का न्यूनतम पारा 6 डिग्री पहुंचा, ठंड के मामले में गुमला दूसरे पायदान पर     |     सुकमा में नया सुरक्षा कैंप, माओवाद प्रभावित इलाके में मजबूत होगी पकड़, विकास को मिलेगी रफ्तार     |     मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधार पर जोर,डीईओ का औचक निरीक्षण     |     “जो भी यात्रा होती है वह यूनिवर्सिटी के नियमानुसार और परमिशन से होती है”, सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग के आरोप पर डीन का जवाब     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें