सुबह की इन गलतियों के कारण बढ़ता है वजन

सुबह की शरुआत अगर अच्छी होती है तो पूरा दिन बेहतर गुजरता है। लेकिन अगर आप सुबह की शुरुआत गलत तरीके से करते हैं तो फिर पूरा दिन तनाव से भरा होता है साथ ही आप काफी कम प्रोडक्टिव होते हैं। इसी के साथ सुबह की अनहेल्दी शुरुआत आपको मोटा बना देती है। सुबह का सही रूटीन हेल्दी बॉडी और माइंड के लिए जरूरी है। ऐसे में हम कुछ ऐसी मिस्टेक के बारे में बता रहे हैं जिसकी वजह से आपका वजन बढ़ सकता है।

1) ओवर स्लीपिंग –  वेट लॉस के दौरान प्रॉपर नींद की जरूरत होती है, इसी के साथ हेल्दी बॉडी और स्किन के लिए भी अच्छी नींद जरूरी होती है, लेकिन ज्यादा सोने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जैसे डायबिटीज, दिल से जुड़ी तकलीफ, मोटापा और कई तरह की मेडिकल परेशानियां हो सकती हैं। कई स्टडीज की मानें तो जो लोग 10 घंटे से ज्यादा सोते हैं बॉडी मास इंडेक्स ज्यादा होता है। खासकर उन लोगों से जो सिर्फ 7 से 8 घंटे सोते हैं। ऐसे में बिस्तर पर ज्यादा देर तक सोने से आपका वजन बढ़ सकता है।

2) सही मात्रा में पानी न पीना –  डिहाइड्रेशन के कारण आप ज्यादा खाते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो डिहाइड्रेशन के कारण आफको प्यास के सिग्नल की जगह हमेशा भूख का सिग्नल मिलता है। जिसकी वजह से आप ज्यादा खाते हैं और फिर आपको वेट बढ़ जाता है। डिहाइड्रेशन के कारण वजन काफी हद तक बढ़ जाता है। इसकी वजह से कॉन्स्टिपेशन की समस्या भी होने लगती है।

 3) नाश्ते में सही चीजें न खाना – जब आप डायटिंग करते हैं तो आप कार्ब्स और फैट को पूरी तरह से डायट से हटा देते हैं, जबकि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि शरीर के लिए ये सभी जरूरी चीजें हैं। वेट मेंटेन करने के लिए आप ब्रेड और पैनकेक की जगह ओटमील, कद्दू के बीज, तील को अपने नाश्ते में शामिल करें, इन सभी चीजों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। वेट लॉस के लिए आप पीनट बटर, अंडा को खा सकते हैं।  कोशिश करें की सुबह ही तला भुना न खाएं, साथ ही पैकेट वाली चीजें न खाएं।

 4) अंधेरे में रहने से होगी परेशानी – कई लोग वेट लॉस करना चाहते हैं लेकिन पूरे दिन अंधेरे में अपना समय बिताते हैं। सुबह की शुरुआत में ही वह कमरे में पर्दे डाल देते हैं, ऐसे में धूप के फायदों से वह खुद को दूर कर देते हैं। स्टडी की मानें तो सुबह की धूप मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और आपकी बॉडी को जगाने में मदद करती है। सुबह की 20 से 30 मिनट रोशनी आपके बॉडी मास इंडेक्स पर असर करती है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमा     |     Bhilai Cyber Fraud: भिलाई में शेयर मार्केट के नाम पर 16.66 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप लिंक से बिछाया था जाल     |     allianwala Bagh: जलियांवाला बाग शहादत दिवस पर राष्ट्रीय दिशा मंच ने जयस्तम्भ चौक पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |     Dhamtari Crime: धमतरी में हेरोइन बेचते दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का सामान और नकदी बरामद; पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Surajpur Crime: सूरजपुर में नाबालिग से शोषण का आरोप, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में; जांच शुरू     |     Raipur News: रायपुर में बड़ी कार्रवाई, 11 बाल श्रमिकों को किया गया रेस्क्यू; कलेक्टर के आदेश पर एक्शन से मचा हड़कंप     |     MP BJP Core Group Meeting: मप्र भाजपा कोर ग्रुप की पहली बैठक आज, UCC और महिला आरक्षण बिल पर होगा बड़ा मंथन; जानें क्या है पार्टी का प्लान     |     MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश में UCC की तैयारी! विशेष कमेटी के गठन को मंजूरी और 8 नए वन स्टॉप सेंटर खोलने का बड़ा फैसला     |     Census New Guidelines: जनगणना में महिलाओं का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन     |     Ujjain Crime: उज्जैन में हिस्ट्रीशीटर के घर बदमाशों का पेट्रोल बम से हमला, दो युवक भी झुलसे; इलाके में भारी तनाव     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें