सीएम मनोहर लाल खट्टर का लुधियाना दौरा हुआ रद देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 लुधियाना। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का लुधियाना दौरा रद हाे गया है। वह यहां भाजपा प्रत्याशियाें के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आ रहे थे। बताया जा रहा है कि चॉपर की व्यवस्था न होने के कारण खट्टर के सभी कार्यक्रम रद किये गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल काे शनिवार सुबह 11:15 बजे लुधियाना के गांव गिल में, दोपहर 12:15 बजे जगराओं और दोपहर बाद तीन बजे कपूरथला में जनसभा करनी थी। उधर, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने बताया कि पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 13 फरवरी को धूरी में महिलाओं को संबोधित करेंगी। इसकी तैयारियां जाेराें से चल रही है। Share