सीएम भूपेश बघेल 13 महीने बाद दो घंटे के लिए आएंगे बिलासपुर छत्तीसगढ़ By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 महीने बाद शुक्रवार को दो घंटे के लिए शहर प्रवास पर आएंगे। इस दौरान विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के शहर प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में मुख्य कार्यक्रम होगा। लोकार्पण के बाद सभा स्थल में मौजूद शहरवासियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद डीपीएस स्कूल परिसर स्थित हैलीपेड के लिए रवाना होंगे। यह भी पढ़ें महासमुंद में जर्जर सड़कों पर फूटा पटरी पार संघर्ष मोर्चा का… Aug 10, 2026 डोंगरिया घाट के जलेश्वर महादेव में उमड़ा शिवभक्तों का… Aug 10, 2026 लंबे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री बघेल शुक्रवार को शहर प्रवास पर आ रहे हैं। इसे लेकर प्रशासनिक अमले की सक्रियता देखी जा रही है। सत्ताधारी दल खासकर सीएम समर्थकों में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री का शहर प्रवास का कार्यक्रम दो दिनों में दो बार बदल चूका है। मुख्यमंत्री राजधानी दिल्ली में आयोजित बैठक से सीधे रायपुर आएंगे। रायपुर से हैलीकाप्टर द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। Share