संसद से पंचायत तक अलग अलग क्षेत्रों में नए मुकाम हासिल करने में सफल रही हैं महिलाएं: मोदी

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल कर पुराने मिथकों को तोड़ रही हैं। उन्होंने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात”में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि देश में महिलाओं ने हर जगह अग्रणी भूमिका निभाई है चाहे वह स्किल इंडिया हो, स्वयं सहायता समूह हो, छोटा हो या बड़ा उद्योग हो, सभी में उन्होंने अपने को साबित किया है।

उन्होंने कहा “संसद से पंचायत तक महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। सेना में भी बेटियां अब नई और बड़ी भूमिकाएं निभा रही हैं और देश की रक्षा कर रही हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस पर बेटियां आधुनिक लड़ाकू विमान उड़ा रही थीं। उन्होंने कहा कि देश ने सैनिक स्कूलों में बेटियों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को भी हटा लिया है और देश भर के उन स्कूलों में बेटियां प्रवेश ले रही हैं।

हाल के वर्षों में, देश में हजारों नए स्टार्टअप शुरू हुए और इनमें से लगभग आधे स्टार्टअप में महिलाएं निदेशक की भूमिका में हैं। मोदी ने आगे कहा “हाल के दिनों में महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश बढ़ाने जैसे फैसले लिए गए हैं। देश विवाह के लिए एक समान उम्र तय कर बेटे-बेटियों को समान अधिकार देने की कोशिश कर रहा है।”

प्रधानमंत्री ने कहा”ये सभी बड़े बदलाव ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की सफलता जैसे हमारे सामाजिक अभियानों के कारण हुए। आज देश में लिंगानुपात, स्कूल जाने वाली लड़कियों की संख्या में भी सुधार हुआ है और अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हमारी बेटियां स्कूल न छोड़ें। “

उन्होंने कहा कि इसी तरह स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश में महिलाओं को खुले में शौच से मुक्ति मिली है और नए कानून से तीन तलाक जैसी सामाजिक बुराई का भी अंत हो रहा है।

मोदी ने कहा “जब से तीन तलाक के खिलाफ कानून अस्तित्व में आया है, देश में तीन तलाक के मामलों में 80 प्रतिशत की कमी आई है। यह बदलाव इसलिए आ रहा है क्योंकि महिलाएं अब हमारे देश में परिवर्तन और प्रगतिशील प्रयासों का नेतृत्व कर रही हैं।”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बोकारो से अपहृत ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या, गिरिडीह से शव बरामद; 6 गिरफ्तार     |     दुमका में कड़ाके की ठंड ने छीनी 2 जिंदगियां! आग तापते समय दो महिलाओं की मौत…मची चीख-पुकार     |     रिम्स के बाद हरमू नदी, बड़ा तालाब और डैम होंगे अतिक्रमण मुक्त! हाईकोर्ट का आदेश- दो हफ्ते में करें पूरा     |     धनबाद के एक घर में लगी भीषण आग, दो की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर     |     साहिबगंज के उधवा पक्षी अभयारण्य रामसर साइट घोषित, प्रवासियों पक्षियों का बना सुरक्षित जोन     |     रांची में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप     |     झारखंड में सताने लगी है सर्दी , रांची का न्यूनतम पारा 6 डिग्री पहुंचा, ठंड के मामले में गुमला दूसरे पायदान पर     |     सुकमा में नया सुरक्षा कैंप, माओवाद प्रभावित इलाके में मजबूत होगी पकड़, विकास को मिलेगी रफ्तार     |     मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधार पर जोर,डीईओ का औचक निरीक्षण     |     “जो भी यात्रा होती है वह यूनिवर्सिटी के नियमानुसार और परमिशन से होती है”, सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग के आरोप पर डीन का जवाब     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें