संविदा कर्मियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ते में हुई 83% की बढ़ोतरी, सरकार ने किया ऐलान

DA Hike: कैबिनेट की बैठक में संविदा कर्मियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. छठे वेतनमान के तहत संविदा पर कार्यरत कर्मियों के लिए अब महंगाई भत्ता 83 प्रतिशत तक बढ़ाने की बात कही गई है. अभी यह 113 प्रतिशत है जिसे बढ़ाकर 196 किया जाएगा.

नई दिल्ली: संविदा कर्मियों के लिय खुशखबर है. संविदा कर्मियों (Contract Workers) को छठे वेतनमान के तहत महंगाई भत्ता में 83% की बंपर बढ़ोतरी (DA Hike) मिली है. पहले संविदा कर्मियों का डीए 113 प्रतिशत की दर से मिलता था जिसे बढ़ाकर 196 प्रतिशत कर दिया गया है. झारखंड सरकार की कैबिनेट ने जे-टेट नियमावली को स्वीकृति दे दी है जिससे आधा दर्जन से अधिक नियुक्ति नियमावलियों को स्वीकृति दे दी है.

महंगाई भत्ता पर हुआ बड़ा फैसला 

झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक में संविदा कर्मियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. छठे वेतनमान के तहत संविदा पर कार्यरत कर्मियों के लिए अब महंगाई भत्ता 83 प्रतिशत तक बढ़ाने की बात कही गई है. अभी यह 113 प्रतिशत है जिसे बढ़ाकर 196 किया जाएगा. इस ऐलान के बाद संविदा कर्मियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी. इसके अलावा आधा दर्जन के करीब नियुक्ति नियमावली और जे-टेट नियमावली को भी स्वीकृति भी दी गई है. कैबिनेट में कई बड़े फैसले लिए गए. कैबिनेट की बैठक में कुल 63 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है. अब संविदाकर्मियों को अब बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा.

केंद्र सरकार भी बढ़ा सकती है डीए 

केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) और पेंशनर्स (Pensioners) के लंबे इंतजार के बाद, महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में 3% की बढ़ोतरी फिक्स हो गई है. यानी अब कर्मचारियों और पेंशनर्स को 34% के हिसाब से महंगाई भत्ता (DA Hike) मिलेगा. औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI Index) के दिसंबर 2021 के सूचकांक में एक अंक की कमी हुई है. आपको बता दें कि महंगाई भत्ते के लिए 12 महीने के सूचकांक का औसत 351.33 हुआ है जिसका औसत 34.04% (Dearness allowance) है. लेकिन, महंगाई भत्ता हमेशा पूर्णांक में ही दिया जाता है. यानी जनवरी 2022 से कुल महंगाई भत्ता 34% मिलना तय है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     फतेहाबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन निक्का’ सफल! मुठभेड़ के बाद हत्या और दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पंजाब में भेष बदलकर छिपा था कुख्यात अपराधी     |     Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दुकान में लग गई भीषण आग, पड़ोसी की सूचना पर मचा हड़कंप; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस     |     Nuh Crime News: नूंह में विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष की बर्बरता, नशीला पदार्थ पिलाकर बाल काटने का आरोप; 5 के खिलाफ FIR दर्ज     |     Karnal Police News: करनाल में एसपी का सख्त एक्शन, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित; विभागीय जांच के आदेश     |     CM Nayab Saini on Women Empowerment: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता हमारी प्राथमिकता—मुख्यमंत्री नायब सैनी; सिरसा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य बातें     |     Haryana Women’s Day 2026: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणाएं, पेंशन और स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा सीधा लाभ     |     Jind Factory Blast Update: जींद हादसे के पीड़ितों के लिए हरियाणा सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान, मुख्यमंत्री ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश     |     जालंधर में विजिलेंस का बड़ा धमाका! पुलिस अधिकारी रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार; महकमे में मचा हड़कंप, देखें कैसे बिछाया गया जाल     |     Haryana Cabinet Meeting 2026: 24 मार्च को होगी हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक, सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में लिए जाएंगे बड़े फैसले     |     “महिलाओं के लिफाफों से निकाल लिए 51 हजार!” विधानसभा में प्रताप बाजवा का मान सरकार पर तीखा हमला; शगुन स्कीम को लेकर मचा भारी बवाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें