संभागायुक्त डॉ. अलंग ने वेट रिलिंग इकाई में कोसा धागाकरण के काम का किया अवलोकन

कोरबा :  बिलासपुर संभाग आयुक्त डॉ. संजय अलंग ने कोरबा प्रवास के दूसरे दिन कोसा धागाकरण के वेट रिलिंग इकाई, रानी धनराज कुंवर स्वास्थ्य केन्द्र एवं जल जीवन मिशन के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। संभागायुक्त डॉ. अलंग ने रेशम विभाग के कोसाबाड़ी केन्द्र में पहुंचकर महिलाओं द्वारा कोकून से धागा निकालने के किये जा रहे काम का अवलोकन किया। उन्होंने रेशम विभाग के सहायक संचालक से केन्द्र में स्थापित वेट रिलिंग और बुनियाद रिलिंग इकाई के बारे में जानकारी ली। कोसाबाड़ी केन्द्र में लगभग 45 महिलाएं वेट रिलिंग और बुनियाद मशीन से कोसा धागा निकालने के काम में संलग्न हैं। जिले के बुनकर उच्च गुणवत्ता के कोसा धागा के लिए चाईना और जापान जैसे देशों पर निर्भर थे। इस कमी को पूरा करने के लिए रेशम विभाग द्वारा वेट रिलिंग मशीन स्थापित किया गया है। इस मशीन से उच्च गुणवत्ता के कोसा धागा निकालने का काम महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। जिससे महिलाओं को प्रति माह अच्छी आमदनी हो रही है। डॉ. अलंग ने कोसा धागाकरण के काम में शामिल महिलाओं से भी बात की। उन्होंने महिलाओं द्वारा किये जा रहे काम की प्रशंसा करते हुए अच्छे काम के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उपायुक्त विकास श्रीमती अर्चना मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ श्री नूतन कंवर, एडीएम श्री सुनील नायक, एसडीएम कोरबा श्री हरिशंकर पैंकरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

संभागायुक्त डॉ. अलंग ने कुरूडीह में हितग्राही के घर पहुंचकर जल जीवन मिशन के कार्य का किया अवलोकन- संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग आज जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों का जायजा लेने विकासखंड कोरबा के ग्राम कुरूडीह के बैगा पारा बसाहट पहुंचे। गांव में सोलर आधारित पंप और पानी टंकी के माध्यम से पाईप लाईन बिछाकर 18 हितग्राहियों के घरों में नल कनेक्शन दिए गये हैं। डॉ. अलंग ने हितग्राहियों के घरों तक पहुंचकर नल कनेक्शन का अवलोकन किया। उन्होंने योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों श्रीमती राधिका बाई, श्रीमती भूखिन बाई एवं श्रीमती कुमारी बाई से बात कर नल कनेक्शन से पानी आपूर्ति का फीडबैक लिया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले दूर से पानी लाते थे। जिसमें समय और मेहनत दोनों ही लगते थे। योजना अन्तर्गत अब घर में नल कनेक्शन दिए जाने से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। पीने और अन्य उपयोग के लिए पानी घर में ही नल के माध्यम से मिल जाता है।

डॉ. अलंग ने रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण- संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने कोरबा शहर स्थित रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पीएचसी के निरीक्षण के दौरान मरीजों के लिये उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई और मरीजों के ईलाज के लिये सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। डॉ अलंग ने अस्पताल के जनरल वार्ड, टीकाकरण कक्ष, माईनर ओटी एवं प्रसव कक्ष आदि का निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने स्वास्थ्य केन्द्र में होने वाले ओपीडी, आईपीडी, आयुष्मान कार्ड से इलाज एवं प्रसव आदि की भी जानकारी सीएमएचओ डॉ. बी.बी.बोडे से ली। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में बेहतर ईलाज की सुविधाओं के लिये अधोसंरचना, ईलाज के लिये जरूरी उपकरण, दवाईयॉं, डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ आदि की भी जानकारी ली।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Delhi High Court: रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपियों को झटका, ट्रायल पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार; पूछा- ‘दिल्ली में क्या कर रहे थे?’     |     MP News: शिवपुरी में मंत्री के बेटे की थार ने 5 लोगों को रौंदा, हादसे के बाद बोला- सायरन बजाया था, सामने से हटे क्यों नहीं?     |     Harivansh Narayan Singh: हरिवंश का दोबारा राज्यसभा उपसभापति बनना तय, कल सदन में आएगा सर्वसम्मति का प्रस्ताव     |     Women’s Reservation: ‘OBC कोटा और जाति जनगणना के बिना सब अधूरा’, प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण पर सरकार को घेरा     |     Delimitation 2026: दक्षिण में सीटें औसत से ज्यादा बढ़ेंगी, संसद में अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित     |     लातूर में शर्मनाक! शराब के नशे में धुत टीचर ने सिगरेट पीते हुए जांची बच्चों की कॉपियां, वीडियो सामने आने के बाद सस्पेंड     |     पंजाब में गैंगस्टरों का काल बनेगा AI! चेहरा देखते ही खुल जाएगी अपराधियों की कुंडली, पंजाब पुलिस का नया ‘डिजिटल वार’ शुरू     |     नांदेड़ में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा: स्कूल से घर लौट रहे 4 बच्चे नाले में डूबे, चारों के शव बरामद     |     ‘परिसीमन पर राज्यों के साथ भेदभाव नहीं होगा’, संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने दी गारंटी; दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंताओं पर दिया बड़ा बयान     |     दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच टक्कर: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विंग्स आपस में टकराए, बाल-बाल बचे यात्री     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें