श्रीराम नेने ने खरीदी इलेक्ट्रिक कार मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति और डॉक्टर श्रीराम नेने ने टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार खरीदी है। श्रीराम नेने ने जो ईवी कार खरीदी है उसका नाम Tata Nexon EV Dark Edition है। श्रीराम नेने ने टाटा नेक्सान डॉर्क एडिशन का टॉप वेरिएंट लिया है, इसकी कीमत 17.15 लाख रुपये है। यह भी पढ़ें Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की ‘राजा… May 10, 2026 Arjun Rampal in Ujjain: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल पहुंचे… May 10, 2026 उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, अभी-अभी भारत में नई EV लॉन्च हुई है। मैं कार, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और राइडिंग से बहुत प्रभावित हूं। यूजर एक्सपीरिएंस लेटेस्ट एप्स और ट्रैकिंग के साथ अद्भुत और पूर्ण है और होम चार्जर के साथ आता है और सभी उचित मूल्य पर उपलब्ध है। सबसे जरूरी बात इसे भारत में निर्मित और डिजाइन किया गया है। यह विदेशी तेल पर हमारी निर्भरता को कम करता है। इससे पहले माधुरी दीक्षित और उनके पति ने एक नया घर किराए पर लिया था। घर के हर महीने का रेंट 12.5 लाख रुपये है। माधुरी का घर मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में 29वें फ्लोर पर है। यह 5500 स्कवॉयर फीट में फैला हुआ है। Share