शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग उत्तरप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 मथुरा के कस्बा राया के कटरा बाजार में सोमवार की रात शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। राया के कटरा बाजार में गांव कोयल निवासी संजू शर्मा की तीन मंजिला मकान में काकू रेडीमेड के नाम से कपड़े की दुकान है। रात के समय में अचानक शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग पहले पहली मंजिल पर लगी। इसके बाद आग की लपटें दोनों मंजिलों में फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थोड़ी देर बाद दमकल आ गई। Share