शेयर बाजार में होली की बहार देखने को मिली, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

होलिका दहन के दिन बाजार के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 820 अंक या 1.44 फीसदी बढ़कर 57,636 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 228 अंक या 1.34 फीसदी उछाल लेते हुए 17203 के स्तर पर खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 1015 अंक की बढ़त के साथ 57,830 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बाजार खुलने के साथ लगभग 1676 शेयरों में तेजी आई है, 331 शेयरों में गिरावट आई है और 66 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन बुधवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था और दिनभर बढ़त में कारोबार करते हुए जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 1039 अंकों की बढ़त या 1.86 फीसदी की तेजी के साथ 56,817 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 312 अंक या 1.87 फीसदी की उछाल के साथ 16,975 के स्तर पर बंद हुआ था।

इसके सभी 30 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग शेयरों में नजर आ रही है। इसकेसाथ ही बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी बढ़कर 260 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बीते कारोबारी दिन यह 256 लाख करोड़ रुपये पर था। यानी आज आई तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति में चार लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। सिर्फ दो दिनों में ही मार्केट कैप में आठ लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। आज बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक हैं, जिनमें 2 से 3 फीसदी तक की तेजी आई हैं। इनके साथ ही एसबीआई, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, टाइटन, विप्रो, टाटा स्टील, मारुति, लार्सन एंड टुब्रो, टीसीएस, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयर भी बढ़त बनाए हुए हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर किया गया हाउस अरेस्ट     |     मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत     |     झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टुकड़े कर कढ़ाई में पकाया     |     श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप     |     अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी जांच     |     मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया मौत की नींद, गिरफ्तार     |     आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया     |     मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने का किया ऐलान     |     यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें