शाहजहां के उर्स के मौके पर मुफ्त में ताजमहल का दीदार कर सकेंगे पर्यटक, 27 फरवरी से मनाया जाएगा उर्स

Viral News: शाहजहां का तीन दिवसीय 367वां उर्स आगामी 27 फरवरी से मनाया जाएगा. इस दौरान पर्यटकों का प्रवेश भी निशुल्क रहेगा.

Viral News: ताजमहल का दीदार करना दुनियाभर के लोगों की इच्छाओं में प्रमुख रूप से शामिल रहता है. ताजमहल की खूबसूरती ही ऐसी है कि लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से खींचे चले आते हैं. कल्पना कीजिए कि आप ताजमहल को देखना चाहते हैं कि और इसके लिए आपको टिकट भी ना खरीदना पड़े तो कैसा रहेगा. यूपी के आगरा में मुगल बादशाह शाहजहां के 367वें उर्स के मौके पर ऐसा ही होने जा रहा है. शाहजहां का तीन दिवसीय 367वां उर्स आगामी 27 फरवरी से मनाया जाएगा. इस दौरान पर्यटकों का प्रवेश भी निशुल्क रहेगा. उर्स 27 फरवरी से शुरू होकर एक फरवरी तक चलेगा. इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है.

ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क

अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी है कि मुगल बादशाह शाहजहां के तीन दिवसीय 367वें उर्स पर ताजमहल के मुख्य गुंबद के नीचे बने तहखाने में स्थित मुमताज और शाहजहां की कब्र वाले स्थान को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा. उर्स के दौरान पर्यटकों का प्रवेश का प्रवेश फ्री होगा.

शाहजहां के 367वें उर्स की तैयारियां पूरी

जी सलाम में छपी खबर के अनुसार, उर्स का आयोजन करने वाली समिति के अध्यक्ष सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी ने बताया कि शाहजहां के 367वें उर्स की तैयारी पूरी हो गई है. आयोजन के दौरान कोरोना वायरस संबंधी प्रोटोकॉल के तहत नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, आगरा के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि आगामी 27 और 28 फरवरी को अपराह्न दो बजे से ताजमहल में पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा. एक मार्च को पूरे दिन स्मारक में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     “स्टार्टअप इंडिया के 10 साल: पीएम मोदी बोले- ‘युवा अब केवल नौकरी नहीं ढूंढ रहे, बल्कि समस्याओं का हल निकाल रहे हैं’, भारत बना ग्लोबल हब     |     AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला: ‘गरीबों का मकान तोड़ने के लिए जनता ने नहीं दिया वोट’, मेयर रेखा गुप्ता को लिया आड़े हाथ     |     BJP New President: 20 जनवरी को बीजेपी को मिलेगा नया ‘शिखर पुरुष’! नितिन नबीन की ताजपोशी तय, जानें चुनाव का पूरा शेड्यूल     |     “इंदौर में राहुल गांधी बनाम प्रशासन! दूषित पेयजल पीड़ितों के सम्मेलन को मंजूरी नहीं, क्या अब सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस?     |     बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा! पुलिस की डायल-112 के बोनट पर चढ़ी लड़की, घंटों काटा बवाल; बेबस पुलिस वालों ने जोड़ लिए हाथ     |     गूगल मैप के ‘धोखे’ वाली जगह पर अब बनेगा ₹140 करोड़ का पुल! बरेली हादसे से सबक लेकर सरकार का बड़ा फैसला; जानें पूरी कहानी     |     International Kite Festival: गृह मंत्री अमित शाह ने याद दिलाया इतिहास, बताया कैसे ‘साइमन गो बैक’ लिखी पतंगें बनी थीं आजादी का हथियार     |     Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब’, AQI 354 पार; आज से GRAP-3 की कड़ी पाबंदियां लागू, जानें क्या खुला और क्या बंद     |     Vigilance Bureau Action: विजिलेंस ब्यूरो ने सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी     |     आम आदमी पार्टी ने बोला सफेद झूठ! तरुण चुघ का आरोप— ‘आतिशी और मान सरकार ने कोर्ट को किया गुमराह’, गुरुओं के अपमान का मुद्दा गरमाया     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें